गोविंद गुप्ता निवासी जमुई कला ठूठीबारी जनपद महाराजगंज जो चिन्हित ड्रग माफिया हैं


आज दिनांक 318 2022 को थाना ठूठीबारी जनपद महाराज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 27/22 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट 1986 के अभियुक्त गोविंद गुप्ता निवासी जमुई कला ठूठीबारी जनपद महाराजगंज जो चिन्हित ड्रग माफिया हैं इनके पास से करोड़ों रुपए की गोलियां इंजेक्शन व प्रतिबंधित नशे के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले सिरप  बरामद किए गए थे इन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था तदोपरांत उनके विरुद्ध थाने पर गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ दौरान विवेचना ज्ञात हुआ कि इस अवैध कारोबार से इनके द्वारा काफी कीमत की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है अवैध संपत्ति को धारा 14( 1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के माध्यम से श्रीमान जिला अधिकारी महाराजगंज को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। जिला अधिकारी महाराजगंज द्वारा धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके द्वारा अवैध अर्जित संपत्ति 2 भूखंड जिनकी कीमत करीब 26 लाख वाहन स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल बुलेट मोटरसाइकिल 2 स्कूटी कीमत करीब 13 लाख की संपत्ति पुलिस द्वारा जब्त की गई है उपरोक्त संपत्ति को श्रीमान एसडीएम निचलौल श्री सत्य प्रकाश मिश्रा व क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक जे पी यादव व प्रभारी निरीक्षक चौक श्री श्यामसुंदर तिवारी विवेचक व पुलिस बल द्वारा जब्त किया गया । अब तक टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ राकेश त्रिपाठी महराजगंज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।