आवारा पशुओं के आतंक से परेशान कस्बा महमूदाबाद की जनता,


पोर्ट- ए. के. विश्वकर्मा
महमूदाबाद सीतापुर,

आवारा पशुओं के आतंक से परेशान कस्बा महमूदाबाद की जनता, 

महमूदाबाद , सीतापुर ।
1 सितम्बर 2022,

जनपद सीतापुर के कस्बा महमूदाबाद के सबसे व्यस्त बस स्टॉप चौराहे पर एक छात्रा को आवारा पशु ने उठाकर जमीन पर पटक दिया । जिसमें छात्रा चोटिल हो गई। जिसे आनन फानन में सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। चोटिल छात्रा का नाम सरवरी पुत्री अयूब उम्र करीब 14 वर्ष निवासी सुल्तापुर बिलौली बाजार थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर बताया गया। और  चोटिल छात्रा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय महमूदाबाद में कक्षा 7 की छात्रा बतायी जा रही है। और विद्यालय से वह अपने पिता अय्यूब के साथ घर को जा रही थी। छात्रा सरवरी को प्यास लगी अपनी प्यास बुझाने के लिए पास के होटल में पानी पीने जा ही रही थी। तभी अचानक सामने से आवारा पशु ने छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा जमीन पर गिर गयी,
सड़क पर गिरने से छात्रा बेहोशी की स्थित में पहुँच गयी, छात्रा सरवरी के साथ में मौजूद पिता अय्यूब व प्रत्क्षय दर्शियों के द्वारा सीएचसी महमूदाबाद के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार करके लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पाते ही आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के प्रबंधक  त्रिलोक वर्मा आनन फानन में मौके पर पहुँच कर छात्रा सरवरी के स्वास्थ्य के बारे में पिता से जानकारी करते हुए छात्रा सरवरी के जल्दी स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना की, 

बाइट- अय्यूब 
छात्रा सरवरी के पिता,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।