दर्जनों घटना का गवाह सड़क पर लटकते 11 हजार वोल्टेज का तार 2 पोल गाड़कर उपर किया गया- सुरेंद्र


दर्जनों घटना का गवाह सड़क पर लटकते 11 हजार वोल्टेज का तार 2 पोल गाड़कर उपर किया गया- सुरेंद्र

लड़ेंगे-जीतेंगे, विभाग के अच्छे कार्यों का सक्रिय समर्थन, जनहित की मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन- मो० एजाज

छोटे-छोटे समस्याओं का समाधान कराकर ताजपुर को निर्बाध 22 घंटे बिजली दिलाने का प्रयास जारी रहेगा- बंदना सिंह

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर  / समस्तीपुर  : - - - 1 सितंबर 2022

ट्रक, ट्रेक्टर, जेसीबी में करेंट प्रवाहित होने, जान- माल की हानि पहुंचाने वाले स्थानीय बहेलिया टोला कब्रिस्तान के पास सड़क पर लटकते 11 हजार वोल्टेज के नंगा तार को भाकपा माले के पहल पर गुरूवार को जेई के आदेश पर मिस्त्री संजय कुमार, नीतेश कुमार की टीम द्वारा दो पोल गाड़कर तार को उपर किया गया. पोल गाड़ने का विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझा- बुझाकर मामले को रफा- दफा किया गया. इससे स्थानी लोगों समेत राहगीरों ने राहत की सांस ली.
   मौके पर माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० एजाज, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, आसिफ होदा समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.
     माले नेता सुरेंद्र ने कहा कि बाजार क्षेत्र के बहेलिया टोला में मुख्य सड़क पर काफी नीचे 11 हजार का नंगा झूल रहा था. इससे सड़क से बड़े वाहनों का आवागमन बंद था. इससे कई घटनाएं भी घट चुकी थी. विभाग ने कई बार पोल गाड़कर तार उपर करने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा दरवाजे पर पोल गाड़ने से मना करने की बात बताकर विभागीय टीम लौट गई. भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को समझा- बुझाकर मामले का हल निकालने में सफलता पाई.
   माले नेता ने कहा कि हर छोटे- छोटे समस्याओं का समाधान कराकर ताजपुर को निर्बाध 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने हेतु संघर्ष जारी रहेगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।