प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिरा गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल
प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिरा गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल
पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, तोड़ा दम
बीते रविवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी नरेंद्र अहिरवार की 26 वर्षीय पत्नी पूजा ने गृह क्लेश के चलते घर के एक कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही वह फंदे पर लटकी तो पति नरेंद्र ने उसे देख लिया। फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए उरई ले गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पूजा के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने उसका इलाज झांसी में न कराकर ग्वालियर में भर्ती कराया। मंगलवार शाम को पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति नरेंद्र ने भी हॉस्पिटल के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। वह खून में लतपथ हो गया। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे भी कानपुर रेफर कर दिया। नेशनल हाईवे के आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही दंपति का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव आंखों में आंसू लिए उनके दरवाजे पर आ गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिरा गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल
शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन पहुंचा सिपाही, एसपी ने किया निलंबित
दर्जनों घटना का गवाह सड़क पर लटकते 11 हजार वोल्टेज का तार 2 पोल गाड़कर उपर किया गया- सुरेंद्र
Leave a Comment: