सेवापुरी स्टेशन के बीच लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक चेन पुलिंग होने के कारण इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। चेन पुलिंग होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। इंटरसिटी एक्सप्रेस से धुआं निकलने के कारण आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई।अधीक्षक कपसेठी शिवकुमार के अनुसार सिटी एक्सप्रेस में हुए चेन पुलिंग के कारण आधे घंटे तक खड़ी रही। उन्होंने बताया कि अचानक चेन पुलिंग होने के कारण कभी-कभी आग भी लग जाती है लेकिन गनीमत रही कि केवल धुआं ही निकला और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। घटना के कारण गोरखपुर दादर एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों तथा एक मालगाड़ी को जगह-जगह रोकना पड़ा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: