तेज रफ्तार का कहर डी सी एम ने दो को कुचला दर्दनाक मौत ।बिसवां नगर सीतापुर
तेज रफ्तार का कहर डी सी एम ने दो को कुचला दर्दनाक मौत ।बिसवां नगर सीतापुर
पुलिस अधीक्षक के खौफ से संबंधित पुलिस कर्मी हैं बेखौफ
पुलिस अधीक्षक के खौफ से संबंधित पुलिस कर्मी हैं बेखौफ
कैसे होगी कार्यवाही जब गांजा माफिया को प्राप्त हो क्षेत्रीय पुलिस व आबकारी विभाग का आशीर्वाद
खागा में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे संचालित हो रही सरकारी भांग की दुकान से बड़े पैमाने में की जाती है७ गांजा और स्मैक की बिक्री
संवाददाता विनीत कुमार श्रीवास्तव यूपी अब तक न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
फतेहपुर। जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्जों को निर्देश देते हुए कहा है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधों में रोकथाम नहीं हुई तो संबंधित थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज पर शख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन भले ही जनपद के सभी थाना छेत्रों में होता नजर आ भी रहा हो किंतु खागा कोतवाली क्षेत्र में कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा उनके निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे संचालित हो रही सरकारी भांग की दुकान का सेल्समैन द्वारा छेत्रीय पुलिस और आबकारी के खौफ से बेखौफ होकर भांग की दुकान से गांजा और स्मैक की बिक्री की जाती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि क्षेत्र में यह अफवाह जंगल की आग की तरह फैली हुई है कि उपरोक्त सरकारी भांग की दुकान का ठेकेदार एक गांजा माफिया है जिसके आदेश पर सरकारी भांग की दुकान के सेल्समैन द्वारा बड़े पैमाने में गांजा तथा स्मैक की बिक्री की जाती है। इतना ही नहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उपरोक्त सरकारी भांग की दुकान का सेल्समैन यह भी बता रहा है कि उसके पास कश्मीरी गांजा समेत कई प्रकार का है और कितनी ज्यादा मात्रा में मिल जाएगा। गौरतलब बात तो यह है कि क्षेत्रीय पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित सरकारी भांग की दुकान पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है और कार्यवाही हो भी कैसे सकती है जब उपरोक्त दोनों विभागों का आशीर्वाद गांजा माफिया को प्राप्त है तभी तो वह उपरोक्त दोनों विभागों के खौफ से बेखौफ होकर गैर कानूनी काम को खुलेआम अंजाम दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के समीप गली में संचालित हो रही सरकारी भांग की दुकान भी इसी गांजा माफिया की है और वहां से भी गांजा तथा स्मैक जैसे मौत के जहर की बिक्री करने जैसे कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दिया जाता है इसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस व आपकारी विभाग बन गया है धृतराष्ट्र।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तेज रफ्तार का कहर डी सी एम ने दो को कुचला दर्दनाक मौत ।बिसवां नगर सीतापुर
संत कबीर नगर 29 अगस्त 2022, नेहरू युवा केन्द्र, संत कबीर नगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन विकास खंड सांथा व
हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी स्व0 *मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर 14 वर्षीय बालको की जनपद स्तरीय हांकी प्रतियोगिता एवं बैडमिन्टन मैत्री मैच का हुआ आयोजन।
Leave a Comment: