संत कबीर नगर 29 अगस्त 2022, नेहरू युवा केन्द्र, संत कबीर नगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन विकास खंड सांथा व


ब्रेकिंग संत कबीर नगर
    
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर। 

संत कबीर नगर 29 अगस्त 2022, नेहरू युवा केन्द्र, संत कबीर नगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन विकास खंड सांथा व खलीलाबाद में किया गया। ग्राम पंचायत गोरिया भार में जूनियर हाईस्कूल में पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में 100 मीटर दौड़, कैरम आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अरविंद यादव द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस खेल परंपराओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया की खेलने से शरीर को बल, माँस-पेशियों को उभार, भूख को तीव्रता आलस्यहीनता तथा मलादि का शुद्धता प्राप्त होती है। खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। जीवन की जय-पराजय को आनंदपूर्ण ढंग से लेने की महत्त्वपूर्ण आदत खेल खेलने से ही आती है। खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं। खिलाड़ी हो अथवा खेल प्रेमी दोनों को खेल के मैदान में एक अपूर्व आनंद मिलता है। खेल के अंतर्गत शरीर बहुत अधिक परिश्रम करता है, परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के अंदर जाती है। यही ऑक्सीजन हमारे रक्त को शुद्ध करती है तथा भोजन को पचाने में सहायता करती है। जिसने खेलों को महत्व दिया है वह सदैव प्रसन्न, स्वस्थ तथा मजबूत रहता है, उसमें आत्मविश्वास रहता है, नेतृत्व की क्षमता उत्पन्न होती है, इच्छाशक्ति सदैव बलवती रहती है, संगठन की शक्ति का अहसास होता है। अतः खेल स्वास्थ्य का पर्याय है। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मान किया गया और सभी को अभिवादन पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। धन्यवाद,,,,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।