स्कूली बच्चों पर अज्ञात व्यक्तियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
स्कूली बच्चों पर अज्ञात व्यक्तियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी स्व0 *मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर 14 वर्षीय बालको की जनपद स्तरीय हांकी प्रतियोगिता एवं बैडमिन्टन मैत्री मैच का हुआ आयोजन।
ब्रेकिंग संत कबीर नगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर।
हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी स्व0 *मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर 14 वर्षीय बालको की जनपद स्तरीय हांकी प्रतियोगिता एवं बैडमिन्टन मैत्री मैच का हुआ आयोजन।
संत कबीर नगर 29 अगस्त 2022(सू0वि0)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार मा० कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर के तत्वाधान में हॉकी के महान जादूगर खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर 14 वर्षीय बालको की जनपद स्तरीय हांकी प्रतियोगिता एवं बैडमिन्टन मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिलीप कुमार उप क्रीडाधिकारी ने स्व० मेजर ध्यान चन्द जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रातः काल 06 बजे बहुददेशीय हाल के बैडमिन्टन कोर्ट पर मैची मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पहले डब्ल्स मैच डा० अनिरुद्ध सिंह व अनिल राठौर की जोड़ी से संत कुमार चौधरी व राजेश कुमार चौधरी की जोड़ी को 21/17, 21 / 19से हराया वही सिग्ल्स में विक्की बनाम विवेक कुमार के बीच हुआ जिसमें विक्की ने विवेक कुमार को संघर्ष पूर्व मैच में 21 / 18, 18/ 21, 21 / 17 से हराया। 14 वर्षीय हॉकी मैच प्रातः 09 बजे से शुरु हुआ जिसमें 6 टीमो ने भाग लिया। पहला मैच स्टेडियम एकादश बनाम उ०मा०वि० बनकटवा के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम एकादश ने 6/2 से विजय प्राप्त किया। दूसरा मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल बघौली बनाम बाल विद्या निकेतन के बीच खेला गया जिसमें बाल विद्या निकेतन ने 4/3 से विजय प्राप्त किया।
. उन्होंने बताया कि पहला सेमीफाइनल ए०पी० इलेवन बनाम स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम एकादश ने ए0पी0 इलेवन को 4/2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया विजेता टीम की तरफ से उमेश, निखिल, अनिकेत से गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल किसान इण्टर कालेज बनाम बाल विद्या निकेतन के बीच खेला गया जिसमें बाल विद्या निकेतन ने 4/3 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम से हरिकेश, लखन ने दो दो गोल किया । फाइनल मैच फाइनल मैच बाल विद्या निकेतन बनाम स्टेडियम एकादश के बीच बहुत ही संघर्ष पूर्व मैच खेला गया जिसमें स्टेडियम एकादश ने 5/2 से विजय प्राप्त किया विजेता टीम से उमेश, निकिल, प्रिन्स ने और उप विजेता टीम से सरवन व हरिकेश ने गोल किया। निर्णायक की भूमिका अमित कुमार, ओसामा जौहर, करन यादव, हिमांशु पाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अनिरुद्ध कुमार सिंह और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विनोद कुमार गुप्ता द्वारा विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों तथा निर्णायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। हिमांशु पाल अंशकालिक प्रशिक्षक हांकी की देख रेख में प्रतियागिता सम्पन्न कराई गयी।धन्यवाद,,,,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्कूली बच्चों पर अज्ञात व्यक्तियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
काफ़ी दिन से साहस बटोर रहा था विषयक कलम चला सकूं। उत्थान की चर्चा करते वक्त मन में उमंग का ज्वार भाटा उठने लगता है
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल उतरौला बलरामपुर उतरौला कोतवाली परिसर में गणेश पूजा की त्योहार को मदेनजर रखते
Leave a Comment: