फतेहपुर यूपी
भदाई अमावस्या आज,हजारों भक्तो ने गंगा में लगाई डुबकी और भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किये
नबस्ता घाट से खास रिपोर्ट
प्रयागराज मंडल क्राइम व्यूरो चीफ इंद्रजीत मौर्य की रिपोर्ट
✍️ फतेहपुर आज भदाई अमावस्या के मौके पर हर जगह श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई।वही जनपद फतेहपुर के नौबस्ता गंगा घाट में भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके दान पुण्य किया।साथ ही बाबा अमरनाथ बर्फानी व मां वैष्णो देवी सेवा समिति की तरफ से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया,जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं महिलाओं व बच्चो ने मेले का आंनद लिया।मेले में तमाम गृहस्थी व बच्चो के खिलौने आदि की दुकानें लगी रही।वही गंगा नदी में बाढ़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के लोग बराबर निगरानी में लगे रहे।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घाट मे प्रशाशन ने डोरी बधवा रखी थी और लोगो को डोरी के अंदर ही नहाने कि हिदायत दी गई थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: