पी के आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में कार दुर्घटना में लापता किशोर का शव घटनास्थल के पास नहर से मिला है
पी के आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में कार दुर्घटना में लापता किशोर का शव घटनास्थल के पास नहर से मिला है
दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव के रहने वाले रोज मोहम्मद और लाल मोहम्मद सगे भाई हैं। लाल मोहम्मद इस समय सऊदी अरब गए हैं। वह वहां राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा सलमान (उम्र 19 वर्ष) घर पर था। बारिश होने की वजह से रविवार की सुबह लाल मोहम्मद के घर की छत का पानी रोज मोहम्मद की जमीन में गिरकर बह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो रहा था। उसी दौरान लाल मोहम्मद के बेटे सलमान और रोज मोहम्मद (उम्र 45 वर्ष) ने चाकू से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ एक दूसरे को कई बार चाकू घोंप दिया। इस घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ दोनों को परिजन व ग्रामीण लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा इमरजेंसी पर पहुंचे। वारदात की जानकारी लेते हुए उन्होंने मातहतों को कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के बाद सिधुआ गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पी के आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में कार दुर्घटना में लापता किशोर का शव घटनास्थल के पास नहर से मिला है
यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना के दौरान मरे हुए लोगों के नाम से करोड़ों रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में शौच गयी बालिका की गला रेत कर की गई निर्मम हत्या,एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद ।
Leave a Comment: