संदिग्ध परिस्थितियों में शौच गयी बालिका की गला रेत कर की गई निर्मम हत्या,एसपी सहित कई थानों की पुलिस  मौके पर मौजूद ।


संदिग्ध परिस्थितियों में शौच गयी बालिका की गला रेत कर की गई निर्मम हत्या,एसपी सहित कई थानों की पुलिस  मौके पर मौजूद ।
बिसवा नगर सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शौच गई बालिका की गला रेत कर निर्मम हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बिसवां क्षेत्रांतगत  ग्राम कल्याणपुर निवासनी शान्ती देवी पुत्री विशुन कुमार भार्गव उम्र लगभग 18 वर्ष रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से  शौच के लिए निकली थी मगर जब काफी देर तक वह  घर वापस नही आयी तो घर वालो ने उसकी खोज बीन शुरू कर दी तभी गाँव के दक्षिण चंद्र भाल भार्गव के खेत में युवती गला रेता  रक्तरंजित शव  ग्रामीणों ने पड़ा  देखा तत्काल परिजनों को सूचना दीl मौके पर पहुंचे पहुंचे परिजनों में रोना पीटना पड़ गया और यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और  सैकड़ों ग्रामीण वा क्षेत्र वासी घटनास्थल पर देखने पहुँचे लगे तत्काल सूचना बिसवा कोतवाली दी गयी मौके पर क्षेत्राधिकारी महोदय बिसवा अभिषेक प्रताप सिंह अजेय  ब कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह मय फोर्स ब अन्य थानों की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई तथा घटना स्थल का बारीकी से अध्ययन करने के साथ मौके पर मौजूद परिजनों से गहन पूछताछ की l इसके उपरांत पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया वही परिजनो ने बालिका के हत्या की आशंका भी जताई है  वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सीतापुर समेत भारी पुलिस मौके पर मौजूद पहुँच कर परिजनों से मुलाकात की  तथा जांच टीम गठित कर घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की बात कही l खबर लिखे जाने तक घटना का कोई सुराग नहीं लग सका था परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है,,, सर्वेश कुमार शुक्ला रिपोर्टर बिसवां तहसील

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।