आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ सूरजपुर में विशाल बाइक रैली।


आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ सूरजपुर में विशाल बाइक रैली।

छत्तीसगढ़ सूरजपुर में 27 अगस्त को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर प्रेमनगर और भटगांव तीनों विधानसभा के अध्यक्षों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को लेकर रैली में उपस्थित हुए।
सूरजपुर जिले में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भैयाथान रोड से शुरू होकर चौक चौराहा होते हुए सेवा कुंज भवन तक पहुंचे।
वहां पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कोमल हुपेन्डी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिल्ली से भी आए हुए थे जो अपने अपने भाषण के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के गतिविधियों से अवगत कराया।
तीनों विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रभारी से अपनी अपनी पार्टी की रणनीति के संबंध में बातें की और पार्टी के सोशल मीडिया टीम ने इस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे थे।
प्रदेश प्रभारी ने भाषण के दौरान बताया कि कांग्रेस और बीजेपी की घोर भ्रष्टाचार हमारे छत्तीसगढ़ में चल रही है जिससे आम जनता परेशान है
उन्होंने बताया कि स्कूल सड़क हॉस्पिटल जैसे विशेष चीजों पर हमारी पार्टी ध्यान देगी। और भाजपा और कांग्रेस की तरह हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार का काम नहीं करेगी।

सूरजपुर छत्तीसगढ़ से संवाददाता सुरेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।