अब तक टीवी चैनल से राकेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ सिधौली सीतापुर से* मानसिक विक्षिप्त महिला का फायदा उठाकर युवक ने 3 दिन तक महिला को बनाया हवस का शिकार*
सीतापुर : सीतापुर की कोतवाली क्षेत्र सिधौली में कस्बे में स्थित श्री राम लीला धर्मशाला में एक मानसिक विक्षिप्त महिला को युवक द्वारा 3 दिन तक हवस का शिकार बनाया आपको बता दें की महिला निवासी ग्राम भाऊपुर कुनेरा थाना क्षेत्र नैमिषारण्य की रहने वाली है जिसके परिजनों ने पहले से ही महिला की लापता की रिपोर्ट दर्ज करा कर रखी थी वही आज महिला कोतवाली क्षेत्र सिधौली के श्री रामलीला धर्मशाला में युवक राम कृपाल पुत्र शिव शंकर निवासी ग्राम कोलोहा बरेठी तहसील व थाना मिश्रिख जिला सीतापुर के साथ पाई गई है वही अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज एवं कांस्टेबल संदीप कुमार को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को राम लीला धर्म शाला से पकड़ कर कोतवाली सिधौली ले आए है सूत्रों की माने तो महिला को लखनऊ ले जाकर बेचने की तैयारी चल रही थी। वहीं थाना प्रभारी आलोक में त्रिपाठी ने बताया है कि कुछ दिन पहले महिला की लापता की रिपोर्ट नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई गई थी नैमिषारण्य थाने में इस मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है एवं जल्द ही दोनों को मामले से संबंधित थाना क्षेत्र को सुपुर्द कर दिया जाएगा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: