विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम की नौतनवा में दुकानों पर पड़ा छापा। 


विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम की नौतनवा में दुकानों पर पड़ा छापा। 
==========================
यूपी अब तक के लिए महाराजगंज से ठाकुर सोनी
महाराजगंज नौतनवा कस्बे में
विद्युत विभाग जनपद महाराजगंज की विजिलेंस टीम नौतनवा विद्युत विभाग के जेई संजीत कुमार के नेतृत्व में नौतनवा के दुकानों पर जांच के लिए दर्जनों की संख्या में विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं विद्युत विभाग के विजिलेंस पुलिस टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
 विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि हमारी यह टीम कमर्शियल कनेक्शन के लिए जांच कर रही है उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर कमर्शियल प्रयोग हो रहा है उसी की शिकायत मिली थी अतः हम लोग जांच कर रहे हैं। 
  आपको बताते चलें कि बीते तीन-चार दिन पहले किसी बात को लेकर कुछ दुकानदारों का विद्युत विभाग से नोकझोंक हो गया था जिसकी वजह से आज यह छापा पड़ा ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है। 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने तो यहां तक कहा कि तीन-चार दिन पहले विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों से सुनारी मोहल्ला के कुछ दुकानदार से तीखी नोकझोंक हो गई थी, देख लेने तक की भी बात हो गई थी उसी का आज परिणाम है विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम का यह छापा। 
  एक प्रश्न के उत्तर पर विद्युत विभाग के विजिलेंस प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि सरकारी आदेश पर यह जांच अभियान चल रहा है, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यह पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है तो उन्होंने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया और कहा कि नौतनवा से कुछ शिकायत गया था इस वजह से विजिलेंस की पूरी टीम नौतनवा इस जांच के लिए आई है। आपको अवगत करा दें कि दो दुकानदारों का विद्युत मीटर विजिलेंस टीम उठा ले गई है। 
  प्रत्यक्षदर्शी एवं सूत्रों की माने तो  यह दुकानदार वही है जिनसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों का विगत दिनों नोकझोंक हुआ था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।