पोर्ट- पंकज वर्मा एडवोकेट के साथ ए. के. विश्वकर्मा महमूदाबाद सीतापुर,
विद्यालय की इंचार्ज के काफी फोन करने के बाद पहुँचता है सफाईकर्मी,
महमूदाबाद सीतापुर,
27 अगस्त 2022,
जहाँ एक तरफ देश के प्रधान मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वछता अभियान को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं,
तो वहीं दूसरी तरफ जिला सीतापुर के अधिकांश सफाईकर्मी इस योजना को पलीता लगने में पीछे नहीं हट रहे हैं,
एक ऐसा ही मामला सामने आया है,
आपको बताते चलें कि जिला सीतापुर की ब्लाक पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरौली में आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को सफाईकर्मियों की रोस्टर के द्वारा डीयुटी लगायी गयी थी,
सभी सफाईकर्मी चयनित स्थान पर समय से तो पहुँच गये,
मगर किसी भी सफाईकर्मी ने अपना कार्य समय से शुरू नहीं किया था,
इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मीडिया को दी,
सूचना पाते ही मीडियाकर्मी आनन फानन में मौके पर पहुँचे,
मीडियाकर्मियों को आता देख सभी सफाईकर्मी इधर उधर भागने के साथ साथ एक दूसर को आवाज देकर सचेत करने लगे,
जब मीडियाकर्मी के द्वारा विद्यालय इंचार्ज से सफाईकर्मी के बारे में जानकारी की गयी,
तो विद्यालय इंचार्ज के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि सफाईकर्मी रोज नहीं आता है,
जब कई बार फोन करो तब आता है, सफाईकर्मी,
उपरोक्त मामले को लेकर सफाईकर्मी से जानकारी की गयी तो रटटू तोते की तरह अपनी बात बता दी,
ग्राम पंचायत में तैनात राजेश कुमार सफाईकर्मी से जब रोस्टर के बारे में जानकारी की गयी,
तो उसने बताया कि आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को रोस्टर के तहत कार्य करने के लिए हमारे साथ में 10 सफाईकर्मी लगाये गये थे,
जिनके नाम भी राजेश कुमार सफाईकर्मी के द्वारा बताये गये,
अब सवाल यह उठता है कि क्या योगी सरकार में क्षेत्रीय सफाईकर्मी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे,
या फिर जांच कर दोषी पाये जाने पर विधिक कार्यवाही भी होगी,
उपरोक्त मामले में बीडिओ महमूदाबाद से जानकारी की गयी तो उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही जांच करवाकर दोषी पाये जाने पर उचित कार्यवाही की जायेगी,
बाइट- विद्यालय इंचार्ज,
प्राथमिक विद्यालय सिरौली, वि0 ख0 पहला, महमूदाबाद सीतापुर,
बाइट- राजेश कुमार,
सफाईकर्मी ग्राम पंचायत सिरौली वि0 ख0 पहला महमूदाबाद सीतापुर,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: