नदी में नहाते युवक डूबा तीन दिन बाद मिला शव


नदी में नहाते युवक डूबा तीन दिन बाद मिला शव

अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद म‌ऊ

कोपागंज क़स्बा के हक़ीमपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के पूना में एक कंपनी में काम करता था।गुरुवार को छुट्टी के दिन शायम तीन बजे अपने 4 दोस्तों के साथ पास स्थित नदी में स्नान करने गया।इसी बीच अनियंत्रित होने पर वह पानी के तेज बहाव में डूब गया।हालांकि दोस्तो ने बचाने की कोशिश किया लेकिन वह नाकाफी रही क्योकि नदी की धारा तेज होने कारण वह नही मिला।सूचना पुलिस को मिली तो वह गोताखोरों से युवक की तलाश चालू करा दी तीसरे दिन युवक का शव मिला।
   क़स्बा के मोहल्ला हक़ीमपुरा निवासी 22 वर्षीय सुफियान पुत्र फ़ीरोज़ अख्तर‌ उर्फ गुड्डू चार महीने पहले वह महाराष्ट्र के पूना स्थित एक कंपनी में पेंटिंग्स का काम करने गया हुआ था।गुरुवार को कंपनी की छुट्टी होने के कारण वह अपने चार दोस्तों के साथ पास स्थित नदी में नहाने गया हुआ था।सभी नदी में नहाने लगे इसी बीच वह वर्षात के कारण नदी में धारा तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर नदी के अंदर चला गया।दोस्तो ने चिल्लासूचना के बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची।लगातार गोताखोरों द्वारा खोजबीन के बाद तीसरे दिन शनिवार को सुबह युवक का शव मिला जो बुरी तरह फूल चुका था।वही घरवाले भी सूचना मिलते ही वही मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।