कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, गौशाला का किया निरीक्षण
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, गौशाला का किया निरीक्षण
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के गायघाट थाना क्षेत्र दहिया गांव निवासी रंजीत पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, किराना व्यापारी अपने परिवार के साथ पूजा करने राजस्थान गए हैं। घर की रखवाली का जिम्मा अपने नौकर रंजीत पटेल को देकर गए थे। व्यापारी के घर पर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी काम करती है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह घर की सफाई व बर्तन धुलने पहुंची। घर पर किसी के न होने पर नौकर ने छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बचने के लिए उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। एक घंटे बाद बाहर निकली तो दरवाजे पर खड़े रंजीत ने पकड़ लिया। बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल छीन लिया। बचने के लिए किशोरी ने किसी को न बताने का भरोसा दिया, जिसके बाद घर जाने दिया। शात सात बजे घर पहुंची पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, गौशाला का किया निरीक्षण
लापता हुई 12 वर्षीय बेटी मिली मक्का के खेत में, हालत देख उड़ गए परिजनों के होश
बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई
Leave a Comment: