पूर्व संविदाकर्मी ने भाजपा कार्यालय के गेट पर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला
पूर्व संविदाकर्मी ने भाजपा कार्यालय के गेट पर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला
बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई
अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बभनी निवासी देवीशंकर का पुत्र मिथिलेश (16) और पड़ोसी अनिल कुमार (18) शुक्रवार को बाइक से कहीं गए थे। देर रात घर लौटते समय कस्बे में ही अंबिकापुर (छग) की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीछा कर लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पूर्व संविदाकर्मी ने भाजपा कार्यालय के गेट पर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला
हाथों में रोटी लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सड़क पर निकले।
उसका शव फंदे पर लटका मिला।
Leave a Comment: