बाह और पिनाहट में फसल, खलिहान और तमाम घर तबाह हो चुके हैं।
यहां दो किसानों के मकान बाढ़ के पानी की वजह से गिर गए।
उसका शव फंदे पर लटका मिला।
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की पत्नी कि शुक्रवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आए परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। शादी को अभी सात साल हुए थे।
फिरोजाबाद के रसूलपुर स्थित पुरानी मंडी निवासी विनोद भारद्वाज की प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बेटी प्राची की शादी 29 जनवरी 2015 को नाई की मंडी निवासी जितेंद्र गौड़ से की थी। जितेंद्र का वर्धमान कंस्ट्रक्शन के नाम से प्रॉपर्टी कंस्ट्रक्शन का काम है। उनके एक बेटी और एक बेटा है। मृतका के भाई परीक्षित भारद्वाज के मुताबिक, शुक्रवार रात को ढाई बजे बहन के ससुर ने फोन किया। कहा कि प्राची ने आत्महत्या कर ली है। आप आ जाओ, हम उसे लेकर जा रहे हैं। इस पर सभी प्राची के ससुराल पहुंच गए। परिजन ने बताया कि प्राची ने अलग कमरे में जंगले से कपड़ा बांधकर फांसी लगाई है। उन्होंने शीशा तोड़कर कमरा खोला। तब उसे अस्पताल ले गए। आरोप लगाया कि पति आए दिन प्राची को परेशान करता था। इस पर परिवार के लोग बातचीत करने वाले थे। प्राची से शुक्रवार की रात नौ बजे बात भी की थी। रविवार को आना था। इससे पहले इसकी मौत की जानकारी आ गई। सवाल उठाया कि प्राची का वजन अधिक था। वह कैसे लटक गई। उसकी गर्दन, ठोड़ी पर चोट का निशान था। उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यहां दो किसानों के मकान बाढ़ के पानी की वजह से गिर गए।
यमुना के उफान में कई गांव बने टापू घरों में घुसा पानी.
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल यमुना के उफान में कई गांव बने टापू घरों में घुसा पानी...
Leave a Comment: