खनन माफियाओं द्वारा दी जा रही धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार


खनन माफियाओं द्वारा दी जा रही धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार

 खनन माफिया व उनके गुर्गो से परेशान होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक बांदा से गुहार लगाई है और बताया कि उनको खनन माफिया द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि अवैध खनन व सीमांकन कराने की शिकायत आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा व जिला अधिकारी बांदा को दिया गया था जिस पर जिलाधिकारी बांदा के द्वारा अवैध खनन में दोसी पाए जाने पर खदान के निजी भूस्वामी खदान संचालक पर लगभग ₹45 लाख रुपए  का जुर्माना लगाया गया था उसी कार्यवाही से बौखला कर खदान संचालक व उसके गुर्गे पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जनपद में बालू खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को ऐसे ही धमकियां दी जाती हैं। पीड़ित के द्वारा मांग की गई है की उसकी व परिवार की सुरक्षा सुरक्षा की जाए।
वही इस मामले में एक और दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें एसडीएम पैलानी के द्वारा जांच की गई उस में अवैध खनन नहीं पाया गया खदान संचालक को क्लीनचिट दे दी गई। वही जिलाधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अवैध खनन में दोषी पाए जाने पर लगभग ₹45 लाख का जुर्माना लगाया गया है अभी दोनों प्रशासनिक कार्यालयों से जारी किए गए जांच रिपोर्ट के अनुसार है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।