दमोह के 39 वार्डों से 211 प्रत्याशी चुनाव मैदान में.. हटा तथा पटेरा से 58-58, पथरिया से 64, तेंदूखेड़ा से 66, हिंडोरिया से 41 दौड़ में..


दमोह के 39 वार्डों से 211 प्रत्याशी चुनाव मैदान में.. हटा तथा पटेरा से 58-58, पथरिया से 64, तेंदूखेड़ा से 66, हिंडोरिया से 41 दौड़ में..

पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण जारी

दमोह। दमोह नगर पालिका के 39 वार्डो से नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद अब कुल 211 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं जिन को चुनाव चिन्ह वितरण की प्रक्रिया बुधवार रात तक जारी थी। इसी तरह हटा तथा पटेरा नगर पालिका के 15-15 वार्डो से 58-58, पथरिया के 15 वार्डो से 64, तेंदूखेड़ा के 15 वार्डो से 66 तथा हिंडोरिया नगरपालिका के 15 में से तीन वार्डो में निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष 12 वोट से कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
दमोह। दमोह नगर पालिका के 39 वार्डो से नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद अब कुल 211 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं जिन को चुनाव चिन्ह वितरण की प्रक्रिया बुधवार रात तक जारी थी। उल्लेखनीय है कि 39 वार्डो से कुल 317 नामांकन पत्र जमा किए गए थे जिनमें से जांच के दौरान 16 फलों को निरस्त कर दिया गया था। वही 90 लोगों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए गए जिसके बाद चुनाव मैदान में कुल 211 प्रत्याशी बचे हैं।
दमोह नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक सिविल एक से 5, सिविल दो से 10, सिविल तीन से दो, सिविल चार से पांच, सिविल पांच से पांच, सिविल 6 से चार, सिविल सात से 7, सिविल आठ से 7, सिविल 9 से आठ, सिविल दस से 3 प्रत्याशी पार्षद बनने के लिए चुनाव मैदान में जोर आजमाइस करेंगे।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 अमानगंज एक से 2, मागंज दो से 3, मागंज तीन से 3, मागंज चार से 5, मागंज पांच से 9, मागंज 6 से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में मुकाबला करेंगे। वार्ड क्रमांक 17 नया बाजार एक से 3, नया बाजार दो से 6, नया बाजार तीन से 11, नया बाजार चार से 9, नया बाजार पांच से 6, पुराना बाजार एक से 5, पुराना बाजार दो से 2, असाटी वार्ड एक से 3, असाटी वार्ड दो से 6 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 26 फुटेरा वार्ड एक से 3, फुटेरा दो, तीन एवं चार से चार-चार, फुटेरा पांच से 10, वार्ड क्रमांक 31 बजरिया एक से 10, बजरिया दो से 5, बजरिया तीन से 5, बजरिया चार से 10, बजरिया पांच से 4, बजरिया 6 से 12, बजरिया सात से 5 , बजरिया आठ से 7 तथा धरमपुरा वार्ड से तीन प्रत्याशी मैदान में बचे है।
इसी तरह हटा तथा पटेरा नगर पालिका के 15-15 वार्डो से 58-58, पथरिया के 15 वार्डो से 64, तेंदूखेड़ा के 15 वार्डो से 66 तथा हिंडोरिया नगरपालिका के 15 में से तीन वार्डो में निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष 12 वोट से कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

अब तक टीवी न्यूज चैनल से✍️ ब्यूरो चीफ/लखन ठाकुर जिला दमोह  मध्यप्रदेशमो.8602518906_

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।