जन सेवा समिति ने लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम आयोजन किया।
जन सेवा समिति ने लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम आयोजन किया।
सपा नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू ने फतेहपुर प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट किया उद्धघाटन
सपा नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू ने फतेहपुर प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट किया उद्धघाटन
इस तरह के आयोजनों से गांव देहात में छिपी हुई प्रतिभाएं निकल कर सामने आती है= नसीम गुड्डू
ब्यूरो चीफ़ बाराबंकी मुईद अहमद की रिपोर्ट
फतेहपुर प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का उद्धघाटन जगमगाती रौशनी के बीच कस्बा फतेहपुर के कर्बला मैदान पर सपा नगर अध्यक्ष वा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू ने हज़ारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में फीता काट कर किया। टूर्नामेंट के आयोजक शेख शाबुद्दीन ने बताया कि फतेहपुर प्रीमियर लीग टैनिस बाल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में कुल २० टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट की इंट्री फीस २००० रुपए प्रति टीम थी विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ १४००० रुपए का नगद पुरस्कार वा उप विजेता को ट्राफी के साथ ६००० रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। जगमगाती रौशनी में क़स्बा फतेहपुर के कर्बला मैदान पर खेले गए इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच इसरौली की दानिश एलेवन बनाम अक्की एलेवन फतेहपुर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला काफ़ी रोमांचक रहा जहा इसरौली इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए ४१ रनो का लक्ष्य दिया। जो अक्की एलेवन ने ७ विकेट खो कर आख़िरी बाल पर चौका लगाकर खिताब पर किया कब्ज़ा। सपा नगर अध्यक्ष वा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू ने अपने संबोधन में कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है इसमें किसी की हार जीत नही होती खेल से शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से कस्बा गांव देहात में छिपी हुई प्रतिभाएं निकल कर सामने आती है।हमे ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देना चाहिए।। इस अवसर पर शेख़ शहाबुद्दीन, दिनेश वर्मा,कबीर खान, दिलीप गौतम,सफ़ीउद्दीन नदीम राजा याकूब मंसूरी फ़रहान मामू,सुहेल अनस खान मंगू फ़रहान(मिठवारा) पत्रकार मो०मुईद, पत्रकार मो० गुफरान, सुरेश रावत, मो०सगीर, इमरान रेहन खान फ़रमान खान, विनीत सिंह,सग़ीर कल्लू, अभय मिश्रा,आदि लोग मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जन सेवा समिति ने लाइफ चेंजिंग का प्रोग्राम आयोजन किया।
गोली कांड में शामिल अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,
Leave a Comment: