गोली कांड में शामिल अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती

वाल्टरगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम  द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुए गोली कांड में शामिल अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के पैर में लगी गोली एक दरोगा भी घायल!

आज दिनांक 23.06.2022 की रात्रि करीब 2.00 बजे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ेबन से आगे हरदिया की तरफ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अचानक तेजी से हरदिया की तरफ भागा शक होने पर आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए सूचना दिया गया, थाना वाल्टरगंज व थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम के साथ मिलकर घेराबंदी किया तो उक्त व्यक्ति अचानक मुख्य मार्ग से पटेल चौक की तरफ मुड़ गया तथा सामने से अपने आपको घिरता हुआ देख कर ग्राम निरहुआ की तरफ अपनी मोटरसाइकिल मोड़ लिया तथा तेज स्पीड होने के कारण फिसल कर गिर गया तथा गिरते ही अपने पास रखें 315 बोर के नाजायज असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया जिससे गोली उ0नि0 रिजवान अली को दाहिने हाथ में छूती हुई निकल गई, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया तो अपराधी के दाहिने पैर में घुटने से  नीचे गोली लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया ।पुलिस द्वारा सतर्कता से  उसे पकड़ लिया गया नाम पूछा गया तो अपना नाम अभय निषाद पुत्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम रहमतपुर थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 21 वर्ष बताया जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल हीरो काले रंग की यूपी 58 U- 4123 तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस बरामद हुआ। 
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने  पर बताया कि इसी के द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में चैनपुरवा ओवरब्रिज पर अपने अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गोली मार दिए थे तथा  एक लैपटॉप लूट कर भाग गए थे । अभियुक्त को तथा घायल उ0नि0 रिजवान अली  को ईलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती भर्ती कराया गया है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
1.मोटरसाइकिल हीरो यूपी 58 U- 4123
2. एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार जनपद बस्ती।
2.थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश कुमार सिंह जनपद बस्ती।
3.चौकी प्रभारी रौता उ0नि0 अरविन्द यादव, चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा जितेन्द्र सिंह थाना पुरानी बस्ती।
4. चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उ0नि0 रिजवान अली थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
5. हे0कां0 कमलेश यादव, कां0 जितेन्द्र पासवान थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
6. कां0 प्रदीप सिंह, कां0 संजय यादव, कां0 भगवान दयाल थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
7. कां0 हिन्दे आजाद सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।