मेधावियों को फूल माला पहना के मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया।


मेधावियों को फूल माला पहना के मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया।

यूपी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल फतेहपुर बहुआ से अवनीश श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट।

फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सुकेती के जय मां अंबे विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में आज दिनांक 20/06 /2022 को क्षेत्र के समस्त सभी मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें खुशबू देवी सुकेती निवासी 85% , शिवानी बरुहा 82%,अनूप,कृष्ण कुमार,अजय द्विवेदी,मोहनी ,नेहा, आदि लोगों ने हाईस्कूल में बाजी मारी वहीं पर इंटरमीडिएट में रिम्पा देवी 50% निवासी टिकरी,पल्लवी, संध्या देवी ,लक्ष्मी देवी ,विकास कुमार ,सूरज कुमार, अनुराग गुप्ता,आदि लोगों ने बाजी मारी एवं उचित अंक पाकर विद्यालय परिवार व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है वहीं जय मां अंबे विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की तरफ से सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को आने वाले समय में और अधिक परिश्रम करने का एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा व मूल मंत्र दिया इस मौके पर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सहित मौजूद रहे।

बीसी सखी के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी का हुआ उद्घाटन

यूपी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल फतेहपुर बहुआ से अवनीश श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट

फतेहपुर/असोथर ब्लाक के परसेटा ग्राम सभा के नाम से रक्षा सिंह पत्नी रामू प्रसाद प्रजापति खनसेनपुर निवासी बहुआ ब्लॉक के ग्राम सभा सुकेती में बीसी सखी के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी बाजार के पास खोली गई है जिसमें लोगों की बैंक का कार्य खाता खोलना और पैसा निकालना फ्री किया जाएगा। रक्षा सिंह का अनुरोध  सभी क्षेत्रवासियों से है कि हमारी पंचायत जी का सहयोग करें और बैंक के तहत जो भी स्कीम है उसका लाभ उठाएं। उद्घाटन के मौके पर चीफ गेस्ट बने  उदय मौर्य प्रधानसंघ अध्यक्ष विकासखण्ड असोथर और सुकेती के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि हरीलाल लोधी। साथ ही मौके पर आचार्य राजिश तिवारी सहित ग्राम सभा के लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।