शौच करने गये युवक को नामजदो ने घेर कर मारी गोली


उधारी के पैसे मांगने पर दिव्यांग व्यक्ति को मारी गोली

शौच करने गये युवक को नामजदो ने घेर कर मारी गोली

इलाका पुलिस ने घायल को कराया जिला अस्पताल में भर्ती

गंभीर हालत में किया गया जिला अस्पताल से अलीगढ रेफर

 कासगंज। जनपद के अमापुर थाना इलाके में दिव्यांग युवक के पेट में गोली लगने का मामला सामने आया है ।पुलिस ने घायल दिव्यांग को उपचार के लिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है।घटना के पीछे उधारी के पैसे मांगने पर गोलीकांड की घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पडताल कर रही है। घटना अमांपुर थाना कस्बे के मोहल्ला ददवारा की है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन पैरों से दिव्यांग शानू पुत्र इशरार की माने तो मोहल्ले में परचून की दुकान चलाता है। आरोप है कि पडोसी मुस्तकीम ने डेढ लाख रूपये अपनी बहन की शादी के लिए उधार लिये थे, जब मांगे तो वह रूपये देने में आना कानी करने लगा।दबाब बनाकर पैसे मांगे तो मुस्तकीम ने जान से मारने की धमकी दी, बाद में मुस्तकीम ने अपने भतीजो के साथ मिलकर शौच करने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में घेर कर पेट में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।उसे पुलिस द्वारा कासगंज जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ मेडिकल का़ँलेज के लिए रेफर कर दिया है।हालांकि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डा, आमिर ने बताया कि अमापुर पीएचसी से एक मरीज हमारे पास आया था।उसके पेट में दो घाव के निशान थे।उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया गया है।फिलहाल उसकी हालात खतरे से बाहर है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।