सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा *बाल आश्रम का किया गया निरीक्षण।


ब्रेकिंग----संतकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ, अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर। 


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा *बाल आश्रम का किया गया निरीक्षण।
    
संत कबीर नगर 20 जून 2022, प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वशिष्ठ के आदेशानुसार आज औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित कबीर बाल आश्रम का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा किया गया। बाल आश्रम सदगुरु कबीर स्मारक संस्थान मगहर द्वारा  संचालित है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्गत निर्देशानुसार नियमित रूप से जिले में स्थिति वृद्धाश्रम, बाल आश्रम एवं शिशु सदन का निरीक्षण किया जाना है। आज निरीक्षण के समय कुल 04  संवासी उपस्थित मिले। जिनमे श्रवण नाम का संवासी बीमार था जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था जहाँ से आज डिस्चार्ज हुआ है। निरीक्षण के समय स्टाफ प्रभारी अध्यापक राम बदन एवं रसोइया काजल उपस्थिति मिले।  आश्रम में सभी बच्चे बाल कल्याण समिति की संस्तुति पर रखें गए हैं। कोई बालक बाल कल्याण समिति के अनुमोदन पर ही कहीं जाता है। आश्रम में रहने के लिए दो कमरे हैं जिनमे तख्त पड़ें हुए हैं जिन पर विस्तर लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कूलर व पंखे की व्यवस्था है। किसी भी बालक द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।धन्यवाद,,,,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।