गजनेरथाना क्षेत्र में मिट्टी के खनन माफियाओं का वर्चस्व कायम सूर्य अस्त होते ही शुरू हो जाता है मिट्टी का अवैध खनन


गजनेरथाना क्षेत्र में मिट्टी के खनन माफियाओं का वर्चस्व कायम

सूर्य अस्त होते ही शुरू हो जाता है मिट्टी का अवैध खनन

कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में मिट्टी की आपूर्ति करके दिनों दिन मालामाल होते जा रहे हैं खनन माफिया

स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि उपरोक्त मिट्टी का खनन जायज है तो रात में ही मिट्टी के खनन का कार्य क्यों?

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के  जुनिया, मोहाना, तिलौची आदि गांवोमें हो रहे अवैध मिट्टी के खनन को लेकर कई बार विवाद होने के बाद भी मिट्टी के अवैध खनन पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
कानपुर झांसी रेलवे मार्ग पर वर्तमान समय में चल रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण के काम में लगे ठेकेदारों को उपरोक्त खनन माफिया मिट्टी आपूर्ति करके दिनों दिन मालामाल होते जा रहे हैं निगरानी से बचने को रात के समय ही उपरोक्त अवैध कारोबारी मिट्टी के खनन का कार्य शुरू करते हैं।
बताते चलें कि कानपुर झांसी रेलवे लाइन के दोहरीकरण करने के लिए चल रहे काम में लगे ठेकेदार को उनकी मांग के मुताबिक मिट्टी आपूर्ति करने में जुटे खनन माफिया सूर्य अस्त होते ही मिट्टी का अवैध रूप से खनन कराए जाने का कार्य शुरू कर देते हैं कई लोगों की मिट्टी के अवैध खनन में लग जाने के कारण बीते दिनों विवाद भी हुआ और पुलिस ने इस विवाद के दौरान मिट्टी के अवैध खनन में लगे दम पर ट्रकों कोशिश भी किया था .

लेकिन कुछ दिन की खामोशी के बाद खनन माफिया फिर सक्रिय हो गए शुक्रवार से लेकर रविवार तक की रात गेट नंबर 222  जुनिया, तथा गेट नंबर 223 करसा गांव के निकट नोन नदी के किनारे मिट्टी के अवैध खनन का कार्य खनन माफियाओं द्वारा पूरी रात चलाया गया .

यहां पर तो जेसीबी और पांच डंपर ट्रक मिट्टी के अवैध खनन के कार्य में लगे रहे .

रात में करीब 11:00 बजे से शुरू हुए मिट्टी के उपरोक्त अवैध खनन का कार्य सुबह करीब 5:00 बजे तक चला.

 सुबह होते ही मौके से खनन माफिया जेसीबी एवं डंपर ट्रकों सहित मौके से रफूचक्कर हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों का कथन है कि गजनेर क्षेत्र में सक्रिय मिट्टी का खनन कराने वाले लोग यदि परमिशन लेकर मिट्टी का खनन कराने का दावा कर रहे हैं तो वह दिन में मिट्टी का खनन क्यों नहीं कराते हैं? 

ग्रामीणों के बीचउपरोक्त सवाल का जवाब पाने की काफी बेताबी नजर आ रही है .

लेकिन उपरोक्त ग्रामीणों के उपरोक्त सवाल का जवाब देने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है .

वही भरोसेमंद सूत्रों की माने तो रात में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराने वाले खनन माफियाओं द्वारा अधिकारियों का लोकेशन लेने के लिए लोगों का सहारा भी लिया जा रहा है।

यूपी अब तक न्यूज़ से 

मंडल ब्यूरो हिमांशु की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।