स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
पुलिस ने पकडे गये कंटेनर से लगभग 47 जानवरों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
ब्यूरो चीफ मोहित सिंह- झाँसी
झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने जानवरों से भरा एक कंटेनर ट्रक पकड़ा, पुलिस ने पकडे गये कंटेनर से लगभग 47 जानवरों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जानवरों को तस्करी कर ले जाने की खबर मिलते ही बडी संख्या में हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस ने घेराबंदी करके जानवरों से भरा एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा, जिसमें 40 जानवर मृत पाये गये जबकि दो जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है। बाकि बचे जानवरों को गौशाला में दाखिल कराया गया है।
सीओ सिटी राजेश कुमार राय ने बताया कि हमें गौरक्षक दल के जरिए सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में जानवर भर कर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार और रक्सा थाना पुलिस गौरक्षा दल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया। कंटेनर में जो भी जानवर मिले उनको गौशाला में दाखिल कराया गया और साथ ही साथ वहां पर यह भी सूचना मिली कि कुछ गाय मृत पाई गई इस संबंध में मैंने एसडीएम के आदेश अनुसार मेडिकल टीम रवाना कर दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है अगर यह दोषी पाए गए तो इनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ड्रोन से होगी निगरानी
मुख्य अतिथि देवी पाटन मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी महराज,विशिष्ट
Leave a Comment: