मुख्य अतिथि देवी पाटन मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी महराज,विशिष्ट


मुख्य अतिथि देवी पाटन मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी महराज,विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एंव चेयरमैन कहकशां फ़िरोज़ ने नव निर्मित फव्वारे का किया लोकार्पण 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत सैंकड़ों रेहड़ी पटरी दुकानदार लाभार्थियों को महन्त मिथिलेश नाथ योगी के हाथों प्रमाण पत्र किया गया वितरित

तुलसीपुर क्षेत्र में बनाया गया फौव्वारा इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होने के साथ साथ नगर को सुंदर बनाने में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। मिथिलेश नाथ योगी जी

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

   बलरामपुर      तुलसीपुर नगर पंचायत अंतर्गत लाल चौराहे पर पूर्व नगर चेयरमैन स्वर्गीय फ़िरोज़ पप्पू के ड्रीम प्रोजेक्ट नव निर्मित फव्वारे का लोकार्पण मुख्य अतिथि देवी पाटन मन्दिर महन्थ मिथिलेश नाथ योगी जी व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने लोकार्पण किया।इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत सैंकड़ों रेहड़ी पटरी दुकानदार लाभार्थियों को महन्त मिथिलेश नाथ योगी जे के हाथों प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।देवीपाटन मन्दिर महन्थ मिथिलेश नाथ योगी जी ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया फव्वारा इस क्षेत्र के लिए ये ऐतिहासिक फव्वारा है ।नगर की सुंदरता को बढाने के साथ साथ ये नव निर्मित फव्वारा यहां पर आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करेगा लोग सेल्फी लेंगे और शोसल मीडिया पर तुलसीपुर नगर नाम प्रसिद्ध होगा।उन्होंने नव निर्मित फव्वारे को बनाने के लिए नगर चेयरमैन कहकशां फ़िरोज़ व सम्सस्त नगर पंचायत स्टाफ को बधाई दी।
विधायक कैलाश शुक्ला ने नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फ़िरोज़ एंव अधिशासी अधिकारी को सुंदर तुलसीपुर और स्वक्ष तुलसीपुर के लिए तुलसीपुर नगर पंचायत परिवार की प्रशंशा की ।उन्होंने कहा कि तुलसीपुर नगर के लाल चौराहे पर आज सुंदर फव्वारे का लोकार्पण देवी पाटन मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी द्वारा हुआ है वह निश्चित रूप से तुलसीपुर नगर को सुंदर और भव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने प्रधामंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत रेहड़ी पटरी लाभार्थियों को महाराज जी के हाथों प्रमाण पत्र दिया गया है उन सभी लाभार्थियों को बधाई भी दी।इस  अवसर पर मुख्य अतिथि मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी,विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,नगर अध्यक्ष कहकशां फ़िरोज़,तुलसीपुर तहसील उप जिलाधिकारी,तुलसीपुर क्षेत्राधिकारी,नगर अधिशाषी अधिकारी,अफ़रोज़ खान रिंकू,मुशीर खान पप्पू,अदनान फ़िरोज़,नावेद खान,अरविंद सिंह मलखान,सालिम खान,सभासद गण,पाटेश्वरी प्रसाद, राजू कश्यप,मुशाहिद अली खान,शिव कुमार,निज़ाम,अब्दुल कुद्दुस आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।