योग्य प्रशिक्षकों नें योग शिविर का आयोजन 6:00 बजे से 8:00 बजे तक किया है राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर


योग्य प्रशिक्षकों नें योग शिविर का आयोजन 6:00 बजे से 8:00 बजे तक किया है

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर अमृत योग सप्ताह के अवसर पर कुशल योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 6:00 बजे से 8:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तहसील स्तर के अधिकारी नगर पंचायत के सदस्यों द्वारा तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक के कर्मचारी तथा प्रत्येक ग्राम सभा के पंचायत सचिव पंचायत सहायक तथा ग्राम प्रधान द्वारा योगाभ्यास किया गया। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा योग शिविर मे भाग लिया गया। इसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया। तहसील नौगढ़ में डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी व योग प्रशिक्षक श्वेत चंद्र पांडे तथा व्यायाम शिक्षक उपेंद्र पांडे व उदय प्रताप नारायण सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि 0/ रा 0) उमाशंकर तथा अन्य लोगो द्वारा योगाभ्यास किया गया।
उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।