जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ड्रोन से होगी निगरानी
जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ड्रोन से होगी निगरानी
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी क्षेत्र इटवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचपेड़वा में पानी संस्थान अयोध्या द्वारा कोविड वैक्सिनेशन ड्राइव परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया पानी संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त लक्ष्य समुदाय के समस्त इंकार एवं टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकृत करवाना है, गौरतलब है की पानी संस्थान द्वारा यह परियोजना जनपद के आठ ब्लॉकों में संचालित की जा रही है, माप अप राउंड कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप में डॉक्टर बी के वैद्य, ओ पी त्रिपाठी, एन एच एम के बीपीएम अनिल यादव संस्था के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शशिवेंद्र सिंह चंदेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धनंजय त्रिपाठी ने कहा कि सरकार देश के हर नागरिक को गोविंद से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है अभी तक को भी टीकाकरण से वंचित नागरिकों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु माप अप राउंड मेगा वैक्सीनेशन कैंप आ गया है मेरा आग्रह है जिनको वैक्सीन नहीं लगी है या दूसरा डोज लगना है कैंप में जाकर वैक्सीन लगवाए और देश को इस लड़ाई में मजबूती प्रदान करेंवैक्सीन संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करती है जिससे मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो कोरोना के वायरस से लड़ने में मदद करती है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नहीं लगवाया है उन्हे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीके की पहली खुराक अवश्य ले लेनी चाहिए तथा प्रथम खुराक लगवाने वालों को निर्धारित समय सीमा पूर्ण होते ही दूसरी खुराक अवश्य लगवानी चाहिए तभी शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो पाता है।
टीकाकरण करवाने वाले लोगों को संक्रमण से बचने की पूरी संभावना होती है, संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्लोगन के माध्यम से गांव में संदेश दिया गया
जन-जन का यही है नारा कोरोना मुक्त हो भारत हमारा।
हम सबको टीका लगाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है
कोरोना को दूर भगाना है , टीका सबको जरूर लगवाना है
आदि नारों से लोगों को जागरूक करके टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। कोविड-19 टीकाकरण मेगा वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से जागरूक किया गया गांव के लोगों को कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ इससे बचाव के लिए अभी वैक्सीन लगवाना जरूरी है सरकार भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही है हमारा दायित्व है की वैक्सीन लगवा कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित करें जागरूक होकर लोगों को भी वैक्सीन लगवाना चाहिए ताकि हम कोरोना को देश से समाप्त कर सकें हमको अपने को और देशवासियों को महामारी से बचाया जा सके कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है टीकाकरण से आप सभी कोविड से लड़ने में नई ताकत मिलेगी जिस तरह पोलियो को खत्म करने में हम सब की भूमिका रही उसी तरह से करो ना के लिए जागरूक होना पड़ेगा कोरोना का साया बच्चों तक ना आए इसके लिए हम सबको सतर्कता बरतने की जरूरत है बच्चे देश का भविष्य हैं बुढ़ापे का माता-पिता का सहारा होते हैं समय रहते बच्चों को टीका लगवाएं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें करोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण ही बेहतर उपाय है इसके बाद भी कई स्थानों पर लोग तरह तरह की अफवाह फैलाते हैं जिससे लोग टीकाकरण में नहीं आते हैं समुदाय और अभिभावकों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए सभी अभिभावक समुदाय के लोग अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं समुदाय और बच्चों से कहा कि कोविड-19 कोरोना वैक्सीन के माध्यम से हमें कोरोना वायरस के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है हम सभी स्वस्थ रहेंगे अगर हम वैक्सीन लगवा लेंगे जिससे हम सुरक्षित रहें कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 80लोगों टीकाकृत्त किया गया ए एन एम रोजी यादव , सी आर पी कुलदीप यादव, आशा प्राणपती आंगनवाड़ी मुन्नी देवी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ड्रोन से होगी निगरानी
मुख्य अतिथि देवी पाटन मन्दिर महन्त मिथिलेश नाथ योगी जी महराज,विशिष्ट
कानपुर देहात के मार्गदर्शन में व अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये
Leave a Comment: