ऐतिहासिक क्रांति स्थल महुआ डाबर मशाल मार्च से हुआ रोशन


जिला बस्ती उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक क्रांति स्थल महुआ  डाबर मशाल मार्च से हुआ रोशन

संवाददाता फकीर मोहम्मद खान थाना कलवारी कुसौरा से   
अब तक टीवी 
रिपोर्ट

 

बस्ती बहादुरपुर ब्लॉक के अंतर्गत ऐतिहासिक क्रांति की धरती महुआ डाबर की मे मशाल मार्च निकालकर आजादी की अलख जगाने वाले क्रांतिवीरों को नमन किया गया अपने लड़ाकू पुरखों की याद में आयोजित जन विद्रोह समारोह में आए लोगों में अलग ही जज्बा देखने को मिला भारतीय क्रांतिकारी के आंदोलन के महानायकों का स्मरण किया गया  महुआ डाबर विद्रोह की दास्तान खुला सत्र को संबोधित करते हुए इन चिफ गेंदालाल दीक्षित के पौत्र डॉक्टर मधुसूदन दीक्षित ने कहा कि महुआ डाबर में क्रांतिवीर पिरई खां की अगुवाई में उनके इंकलाबी साथियों ने अंग्रेजी सेना के लेफ्टिनेंट लिंडसे लेफ्टिनेंट थॉमस लेफ्टिनेंट इंग्लिश मेंटेनेंस रिची सार्जेंट एडवर्ड लेफ्टिनेंट कॉकल जैसा मुख्यता अफसरों की घेराबंदी करके मौत के घाट उतार दिया। अंग्रेजी सेना के 6 अफसरो के मौत के बाद सार्जेंट बुशर घायल अवस्था में किसी तरह से अपनी जान बचा कर भाग निकला और अंग्रेजी हुकूमत के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।अपने 6 सैन्य अफसरों की मौत से बौखलाई अंग्रेजी सेना ने 20 जून 1857 को बस्ती के तत्कालीन मजिस्ट्रेट पेपे विलियम्स ने घुड़सवार फौजियों की मदद से 5000 की आबादी वाले महुआ डाबर गांव को घेर कर जलाकर राख कर दिया। पूरे शहर को तहस-नहस करने के बाद गैरचिरागी घोषित कर दिया गया। महुआ डाबर के अस्तित्व को मिटाने के लिए पेपे विलियम्स को ब्रिटिश सरकार ने सम्मानित भी किया था।
वरिष्ठ दस्तावेज ई छायाकार सुनील दत्ता ने अफसोस जताते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी साजिश के तहत महुआ डाबर क्रांति स्मारक नहीं बन सका। जबकि महुआ डाबर के वर्ड पुर तक यहां के आजादी मत वालों ने संघर्ष की शानदार विरासत है।
समारोह के आयोजक शाह आलम राणा ने कहा कि आजादी के भूले बिसरे नायकों को याद करना हमारा फर्ज है। यही एक तरीका है जिससे हम समझ सकते हैं आजादी के लिए कितने लोग ने कुर्बानियां दी बल्कि इससे आजादी की कीमत भी पता चलती है।
समारोह के गौरवशाली सैनिक संतराम मौर्य प्रोफेसर रामदेव दीक्षित क्रांतिकारी विचारक धीरेंद्र प्रताप पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह सामाजिक कार्यकर्ता विजेन्द्र अग्रहरी, गौहर अली, नूर मोहम्मद प्रधान आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन शिक्षक वागीश राकेश मिश्र ने किया। महुआ डाबर स्मृति समारोह के संयोजक आदिल खान ने आए हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया। आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल देकर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर अखंड मित्रा, नेता नासिर खान, समीम खान उर्फ सम्मू, और अयाज अहमद खान, सुशील कुमार, विशाल पांडे, आदि मौजूद  रहे।

संवाददाता फकीर मोहम्मद खान की रिपोर्ट अब तक टीवी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।