अंतरराष्ट्रीय भाखा महोत्सव के तत्वाधान में हुआ कवियों का संगम


अंतरराष्ट्रीय भाखा महोत्सव के तत्वाधान में हुआ कवियों का संगम l

 जनपद सीतापुर के लालबाग स्थित हिंदी सभा के हाल में काठमांडू( नेपाल )से पधारे डा 0 ऋषभदेव घिमिरे ने 4 सत्रों में अवधी कवि सम्मेलन का आयोजन किया । जिसमें सैकड़ों कवि  उपस्थित रहे। जिसमें प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ सूर्य प्रसाद दीक्षित पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ ने की ,द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जनपद सीतापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अरुण त्रिवेदी ने की ,तृतीय सत्र की अध्यक्षता जनपद लखीमपुर मन्यौरा निवासी श्रीधर शुक्ला ने की ,चतुर्थ और अंतिम सत्र, रस एवं मीमांसा के नाम से चला ,जिसकी अध्यक्षता डॉ अनिल मिश्र वरिष्ठ आलोचक लखनऊ ने की। इस कवि सम्मेलन में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में, महेंद्र भीष्म  ( निबंधक माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ,) डॉ विद्या बिंदु सिंह (पद्मश्री), अशोक कुमार शुक्ला ,(मुख्य विकास अधिकारी रामपुर )सत्येंद्र सिंह " शलभ", डॉ आकाश दीक्षित (जिला समाज कल्याण अधिकारी) तथा डॉक्टर मानसी दिवेदी रहे ।

इस कार्यक्रम में एक दर्जन कवियों का सम्मान किया गया जिसमें डॉक्टर सत्य धर शुक्ला ,डॉ बालेंद्र मिश्र ,पूनम मिश्रा ,डॉ विनय भदौरिया ,इंद्र बहादुर सिंह "इंद्रेश " ,सूर्य प्रसाद शर्मा ,  आसाराम "जागरथ "डॉ अमरेंद्र अवधिया ,अल्हड़ गोंडवी ,डॉ सुनील कुमार "सारस्वत "शशिकांत मिश्र "शशि", रजनीश मिश्रा ,डॉ अपूर्व अवस्थी ,विद्वान गण सम्मानित किए गए।
 इस कार्यक्रम का संयोजन आशीष मिश्र (अध्यक्ष ),झंकार नाथ शुक्ला (मंत्री )भगवती प्रसाद गुप्ता (कोषाध्यक्ष )हिंदी सभा सीतापुर के हाथों में रहा।
अब तक न्यूज़ चैनल सीतापुर से आदित्य दीक्षित की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।