सरकारी नौकरी:गृह मंत्रालय ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित 49 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 24 जून तक कर सकते हैं


गृह मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सेक्रेटरी, मैनेजर, सेक्शन ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट इंजीनियर और सीनियर अकाउंटेंट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नोटिस के अनुसार, विभाग ने ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' पदों पर भर्ती निकाली हैं। ये भर्तियां लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली और इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) के लिए की जाएंगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 49 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार वैकेंसी सर्कुलर 11 जनवरी 2022 के लिए पहले ही आवेदन कर चुके है, उन्हें भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।

पदों की संख्या : 49

वैकेंसी डिटेल्स

  • लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली - 15 पद
  • इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट्स (ICPs) - 34 पद

योग्यता

ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों काे कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले एडवांस कॉपी डाक द्वारा तय पते पर भेजना होगा। साथ ही इस ई-मेल एड्रेस [email protected] पर मेल भी करना होगा। पात्र अधिकारियों के आवेदन जिनकी सेवाओं को तुरंत बख्शा जा सकता है, वे पांच साल की एसीआर / एपीएआर की वेरिफाइड कॉपियों के साथ अवर सचिव (स्थापना), भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, तल लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 तक भेज सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।