मछली शहर जौनपुर सूर्य प्रकाश मौर्य# अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का हुआ मछली शहर में सम्मेलन
मछली शहर जौनपुर सूर्य प्रकाश मौर्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का हुआ मछली शहर में सम्मेलन
हर ग्रामसभा के अन्दर दो अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। 18 प्रतिशत आबादी में उपयोग किये जाने वाला पानी मात्र 04 प्रतिशत ही है
12 जून 2022 जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आये मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 तथा प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी एवं मा0 विधायक महोली शशांक त्रिवेदी ने विकास खण्ड महोली के ग्राम पंचायत बगचन में बागेश्वर धाम अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी एवं विधायक महोली द्वारा अमृत सरोवर भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने भविष्य में जल से होने वाली किल्लत से बचने के उपाय बताते हुये कहा कि भविष्य में आने वाली पीढ़ी जल से होने वाली किल्लत को लेकर आपस में झगड़ा न करें, इसके लिये हमे अभी से जल को बचाना होगा, उसके महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम फसल को अपने ढंग से लगाते रहेंगे तो इसके दुष्परिणाम सामने आयेंगे। हर ग्रामसभा के अन्दर दो अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। 18 प्रतिशत आबादी में उपयोग किये जाने वाला पानी मात्र 04 प्रतिशत ही है। उन्होंने हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने हेतु जोर देते हुये कहा कि हमें आत्मनिर्भर बनने के लिये पानी पर भी आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। वर्षा के जल को बचायें, हम ऐसा उपाय करें कि बरसात का पानी घर के अंदर जा एकत्र हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जल संकट होगा तो गांव में खेती नही हो पायेगी और अगर गांव ने अन्न देना बंन कर दिया तो सारा देश अन्न संकट में आ जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से जनपद सीतापुर में सबसे ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में 56 लाख वृद्ध लोगों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मोदी जी एवं मा0 योगी जी की सरकार में गांवों से लेकर शहरों तक में जनता को लाभान्वित करने वाली विभिन्न विकास संबंधी योजनाओं में जितना बड़ा परिवर्तन अभी हुआ है इससे पहले कभी नही हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड जैसी महामारी वाली बीमारी में अपनी वैक्सीन बनाकर लोगों को इस महामारी से बचाया है। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के भूमि पूजन कार्यक्रम का अवसर हमें दिया गया, इसके लिये हम सदा आप सबके आभारी रहेंगे। प्राचीन काल से इसकी अपनी एक मान्यता है व लोगों में श्रद्धा हैं व जो हमेशा लोगों में बनी रहेगी।
इस अवसर पर महोली विधायक श्री शशांक त्रिवेदी ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा जनता के लिये जो भी विकास कार्य हो रहे हैं उसको देखनें के लिये मा0 मंत्री जी आये है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने भी विभिन्न विकासपरक योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि पेंशन की योजना के अन्तर्गत वृद्धजन एवं निराश्रित जन के लाभार्थियों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में 10 प्रतिशत लाभार्थियों की बढ़ोत्तरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को पेंशन संबंधी कोई समस्या है या किसी की पेंशन बाधित है तो यहां अभी सचिव उपलब्ध है, अपना कागज प्रस्तुत कर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधी कोई परेशानी है तो संबंधित खण्ड विकास अधिकारी या सचिव को अपना नाम दर्ज करवा दें ताकि उनको भी लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने तालाबों को पुर्नजीवित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने के0सी0सी0 कार्ड के लाभ पर जोर देते हुये कहा कि इसका लाभ अधिक से अधिक किसान भाई उठायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मछली शहर जौनपुर सूर्य प्रकाश मौर्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का हुआ मछली शहर में सम्मेलन
सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मा0 मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित जनों
महंगा
Leave a Comment: