सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मा0 मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित जनों


जी, मा0 राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्यौगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अजीत पाल सिंह जी एवं मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी जी ने जनपद में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं के विषय में जानकारी ली। मा0 मंत्री सूर्य प्रताप शाही सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण कर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालय परिसर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
रेउसा के ब्लॉक मे आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में मा0 मंत्रीगणों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मा0 मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित जनों, माताओं, बहनों एवं मीडिया बन्धुओं का हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कार्यक्रम में विलम्ब होने एवं कड़ी धूप के बावजूद इनकी उपस्थिति सरकार के प्रति अटूट विश्वास को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि मा0 मोदी जी सरकार के सफलतापूर्वक 08 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित इस गरीब कल्याण सम्मेलन का उद्देश्य शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी देना एवं धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा किया जाना है। इन सभी योजनाओं का केन्द्र बिन्दु किसान, गरीब एवं महिलाएं रहीं। उन्होंने गरीब कल्याण योजना चलाने के लिये मा0 प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी दिया। एम्बुलंेस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय से चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है, सड़कों का नेटवर्क बेहतर हुआ है जिससे आवागमन में सुविधा हुयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं एवं ट्रांसफार्मर खराब होने पर निर्धारित समयावधि में ठीक कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से पात्रों को बिना किसी भेदभाव के लाभान्वित किया जा रहा है। योजनाओं का पूरा लाभ बिना किसी भेदभाव एवं भ्रष्टाचार के पात्रों को दिया जा रहा है। मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि बेहतर विदेश नीति, आंतरिक सुरक्षा एवं सतत आर्थिक विकास मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्पों द्वारा सम्भव हो पाया है। ग्रामोदय एवं अन्त्योदय की नीति को आगे बढ़ाकर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सपनों को साकार करने का कार्य मा0 मोदी जी ने किया है। आस्था को सम्मान देते हुये अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण एवं मथुरा में कृष्ण कॉरिडोर का निर्माण मा0 मोदी जी के प्रयासों से ही शुरूआत हो गयी है। विधवा बहनों की पेंशन को 500 रूपये से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है, जो सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। मुफ्त राशन वितरण से गरीबों को राहत मिली तथा वन नेशन वन राशन कार्ड की दूरदर्शी सोंच मा0 मोदी जी की ही देन है। रक्षा उपकरणों में भी भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। गरीब कल्याण सम्मेलन को मा0 सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, मा0 राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्यौगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अजीत पाल सिंह जी, मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी जी, मा0 विधायक सेवता ज्ञान तिवारी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी सम्बोधित किया।
इसके उपरान्त मा0 मंत्रीगणों ने बढईनपुरवा रेउसा में बाढ़ कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ड्रेजिंग के कार्यों की भी जानकारी ली तथा वहां पर रह रहे लोगों से वार्ता भी की। उन्होंने रेउसा विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमुवापुर का निरीक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी को व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय की रंगाई पुताई कराये जाने तथा गेट की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया। सकरन विकास खण्ड के ग्राम किरतापुर गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखी जायें। उन्होंने गौमाता को माला पहनाकर गुड़ चना भी खिलाया। विकास खण्ड सकरन के ग्राम शाहपुर का भी निरीक्षण किया। बिसवां नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्ती अहमदनगर झज्जर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से वार्ता भी की। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी आरती, संगिता एवं शांति आदि से वार्ता भी की। उन्होंने छूटे हुये पात्रों के नाम सूचीबद्ध करते हुये पात्रों को आवास से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। मा0 मंत्रीगणों ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।
मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 तथा प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा0 राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्यौगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अजीत पाल सिंह जी एवं मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनपद में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये जा रहे हैं। मा0 मंत्रीगणों ने उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता से एक जनपद एक उत्पाद के विषय में जानकारी लेते हुये इसे बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन की विकास खण्डवार समीक्षा कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिये। शारदा परियोजना एवं बाढ़ कार्यों की समीक्षा करते हुये बाढ़ के समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपद की विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति के विषय में अवगत कराया।
बैठक के दौरान विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।