पीएम मोदी: स्मार्ट सिटी की इन योजनाओं का होगा लोकार्पण, जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकता दौरा


वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: स्मार्ट सिटी की इन योजनाओं का होगा लोकार्पण, जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकता दौरा

 

नमो घाट पर चल रहा निर्माण कार्य

नमो घाट पर चल रहा निर्माण कार्य -

जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हो सकता है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही है। उधर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 30 जून तक संबंधित विभागों से काम पूरा कराने को कहा है ताकि लोकार्पण शिलान्यास की सूची में इनको शामिल किया जा सके। सूची में स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को भी शामिल करने की पूरी उम्मीद है।

इनमें स्मार्ट सिटी से खिड़किया घाट पर नमो घाट का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी प्रकार चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रहे नाइट बाजार का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इसके अलावा दशाश्वमेध प्लाजा में थ्री डी स्कल्पचर मैप समेत कई योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

स्मार्ट सिटी से खिड़किया घाट पर नमो घाट बनाया गया है। यहां पर 75 फीट ऊंचा मेटल का एक और नमस्ते का स्कल्पचर लग रहा है। सूर्य का अभिवादन करता हुआ 25 फीट ऊंचा  स्कल्पचर से इस घाट की नई पहचान हो रही है। 34  करोड़ की लागत से इसे बनाया गया है। इस घाट से जलमार्ग और वायु मार्ग को भी जोड़ा  जा रहा है।

नमो घाट

नमो घाट - फोटो

मां गंगा को प्रणाम करता हुआ तीन साइज का ये स्कल्पचर है। जिसमे बड़े स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फीट है। 21 हजार स्क्वायर फीट में इसका निर्माण हुआ है। इस घाट पर वोकल फॉर लोकल भी दिखेगा। घाट पर ही वाहन के पार्किंग की व्यवस्था है।

विज्ञापन

लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रहा बाजार

लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बन रहा बाजार - फोटो :

इसके अलावा स्मार्ट सिटी से लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर की दूरी में बाजार का निर्माण हो रहा है। यहां पर लोगों को रोजगार मिलेगा। सुगम यातायात के साथ काशी की झलक दिखेगी। काशी की कला व संस्कृति दिखेगी। बनारसी खानपान का स्वाद मिलेगा। इसे 6 भागों में बाट कर बाजार और जनता की सुगमता के लिए सुविधा युक्त चीजें बन रही है। जिसकी लागत करीब 10 करोड़ है।

वाराणसी शहर में लगा एलईडी आईकॉनिक बोर्ड

वाराणसी शहर में लगा एलईडी आईकॉनिक बोर्ड - फोटो :

वाराणसी कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही आपको काशी शहर का अहसास होने लगेगा। दीवारों पर काशी की कला और संस्कृति की पेंटिंग, इंस्टॉलेशन और लैंडस्केपिंग के माध्यम से झलक दिखेगी। आई लव वाराणसी स्लोगन लिखा हुआ सेल्फी प्वाइंट, फव्वारा,पाथ वे, पेड़-पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर होगा। डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि पहले चार जुलाई के आस पास कार्यक्रम लगने की बात चल रही थी लेकिन, शिक्षा विभाग की कुछ योजनाओं के चलते कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अभी पीएमओ की ओर से फाइनल तारीख नहीं आई है। उम्मीद है जुलाई के दूसरे सप्ताह तक दौरा हो।

 

दशाश्वमेध प्लाजा

दशाश्वमेध प्लाजा - फोटो :

वीडीए की ओर से बन रहे दशाश्वमेध प्लाजा में स्मार्ट सिटी से थ्री डी स्कल्पचर मैप बनेगा। इसके जरिए पर्यटकों को जानकारी मिल सकेगी। काशी आने वाले पर्यटक काशी के आइकोनिक जगहों को एक नजर में देख सकेंगे। अर्धचंद्राकार घाट ,काशी विश्वनाथ धाम समेत महत्वपूर्ण स्थानों को देखा जा सकता है।

दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा में चल रहा काम

दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा में चल रहा काम -

करीब 7.5 मीटर बाई 3 मीटर का एक थ्री डी मैप स्कल्पचर लगाया जाएगा। जिसकी ऊंचाई से लगभग 75 सेमी होगी। 28 करोड़ की लागत से दशाश्वमेध भवन का निर्माण हो रहा है। इस भवन में बनारसी पन का भी एहसास होगा। तीन मंजिल के इस  व्यावसायिक भवन में बनारसी खान-पान के साथ बनारसी हेंडीक्त्रसफ्ट व हस्तशिल्प के सभी उत्पाद खरीदने को मिलेगा।

PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July

 

जुलाई में पीएम के प्रस्तावित दौरे में पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के पांचों पड़ाव और धर्मशालाओं के कायाकल्प की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही शहर के पावन पथ से जुड़े मंदिरों की भी सूरत बदलेगी। पीएम के इस दौरे में लकड़ी के खिलौने बनाने वाले हस्तशिल्पियों के वार्डों को भी सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।

PM Modi coming to Varanasi: These plans of smart city will be inaugurated, may be visited in the second week of July

 

पर्यटन से जुड़ी करीब 60 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के पड़ाव और धर्मशाला का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें सभी पड़ाव को उसकी थीम के आधार पर विकसित किया जाएगा।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।