भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया गया वृक्षारोपण 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया गया वृक्षारोपण 
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन

बलरामपुर ।  जनपद दौर पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय अटल भवन पर भव्य स्वागत किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ अजय सिंह पिंकू,  मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, जिला महामंत्री रवि कुमार मिश्रा, वरूण सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी,  कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, आलोक रंजन, मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राघवेन्द्रकांत सिंह, सौरभ, अजीत, सहित तमाम उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बुके, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकरके स्वागत किया गया ।  उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी  साथ ही उन्होंने तुलसी पार्क में वृक्षारोपण किया । उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आवाहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण पर ध्यान देने को कहा । इस दौरान उन्होंने तुलसी पार्क का सौंदर्यीकरण करवाने को भी कहा ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।