निर्माणाधीन पार्क में जिलाधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


भिटौरा रोड स्थित निर्माणाधीन पार्क में जिलाधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट

भिटौरा रोड स्थित निर्माणाधीन पार्क नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जिलाधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी फतेहपुर, सत्यप्रकाश,मुख्य विकास अधिकारी फतेहपुर,  रामानुज त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक फतेहपुर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),  नन्द प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी सदर एवं श्रीमती मीरा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका , पर्यावरण समिति के नामित सदस्य शैलेंद्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे द्वारा पाम के वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आर. एल. सैनी,पर्यावरण समिति के नामित सदस्य शैलेंद्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे एवं समस्त वन कर्मी तथा नगर पालिका परिषद फतेहपुर के स्टाफ मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा विभाग के विभिन्न पशु चिकित्सालयों में श्री एस0पी0 तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में 175 विभिन्न प्रजातियो के पौधों का रोपण कराया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।