विभिन्न क्षेत्रों में ससुर खदेरी नदी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है


ससुर खदेरी नदी का हुआ जीर्णोद्धार
यूपी अब तक से जिला संवाददाता लव सिंह
फतेहपुर। विभिन्न क्षेत्रों में ससुर खदेरी नदी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है उसी के चलते आज हथगांम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरांय साबा में जहां आज ससुर खदेरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान अभियान चलाकर किया गया जिसमें पत्रकार संघ फतेहपुर के अध्यक्ष अजय भदौरिया जी के नेतृत्व में तमाम पत्रकार बंधु विभिन्न क्षेत्रों से मौजूद रहे जिनका ग्राम प्रधान मानसिंह यादव ने भव्य स्वागत किया जिसमें एडीएम ,डीडीओ,यूडीओ जी मौजूद रहे जिनका स्वागत पुष्प देकर किया गया।
मानसिंह यादव ने ससुर खदेरी नदी के जीर्णोद्धार के लिए 3 किमी का संकल्प लिया है जिसमें सभी मनरेगा कर्मियों का विशेष योगदान है।
अजय भदौरिया जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान व जनता से निवेदन किया और बोले कि सभी लोग अपने खेत के पास कम से कम एक-एक पौधे जरूर लगाएं जिससे के मिट्टी के कटाव को रोका जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन पेड़ (पाखर, पीपल,बरगद) लगाए। अध्यक्ष जी ने कहा जीवन के लिए जल, वायु, अग्नि तीनों बहुत जरूरी है तीनों का समावेश बहुत जरूरी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।