पेड़ो में रक्षा सूत्र बांध हसदेव जंगल बचाने का लिया संकल्प 


जंगल के चिता में विकास की रोटी

पेड़ो में रक्षा सूत्र बांध हसदेव जंगल बचाने का लिया संकल्प 

अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट

हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन का बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने किया समर्थन 

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से जंगल बचाने की मांग की 
खागा (फतेहपुर) :  
बुंदेलखंड के जिला फतेहपुर के खागा नगर के अमर शहीद दरियाव सिंह स्मारक  में आज बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने  छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल बचाने के लिए पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधा l केन्द्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री  से मांग किया है की छत्तीसगढ़ का हसदेव अरण्य (हसदेव जंगल)        मध्यभारत का फेफड़ा कहे जाने वाले  जंगल की रक्षा करें l हसदेव अरण्य के करीब 4.50 लाख पेड़ों व असंख्य छोटे-छोटे पौधे जो कभी पेड़ बनेंते उन्हें पैरों से कुचलने से बचाएं  l हसदेव के जंगल कटने से पेड़ों की 167 प्रजतियां खत्म होने से बचाएं l  हाथी, भालू, तेंदुआ, भेड़िया, धारीदार लकड़बग्धा जैसे दर्जनभर से अधिक वन्य जीवों का रहवास खत्म हो जाएगा! इसके अलावा विलुप्तप्राय चिड़ियों, तितलियों और सरीसृपों की दर्जनों प्रजातियां भी विलुप्त होने से बचा लें l जंगल के काटने के निर्णय से लोग न केवल चिंतित हैं, बल्कि आक्रोशित भी हैं l  जंगल काटे जाने से पर्यावरण पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा l रक्षा सूत्र बांधने के बाद स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण किया l रक्षासूत्र और वृक्षारोपण करने वालो ने बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय , नास्त्रोदमस त्रिपाठी,दरियाव सिंह स्मारक समिति के  ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ,एबीवीपी के अक्षय त्रिपाठी , सुशांत शर्मा , हर्षित , गंगा समग्र के जिला सह संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा, अजय सिंह आदि रहे l सभी ने जंगल काटे जाने पर दुःख व्यक्त किया l राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय व समिति के पदाधिकारियों ने खून से पत्र लिखा जंगल बचाने की मांग की जा चुकी है l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।