Abtaktv शासन प्रशासन की सख्ती का नहीं पड़ा किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रही
शासन प्रशासन की सख्ती का नहीं पड़ा किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रही
औद्योगि निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ लाइव प्रसारण
औद्योगि निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ लाइव प्रसारण, उद्यमियों ने सुना मा॰ प्रधानमंत्री जी व मा॰ मुख्यमंत्री जी का संबोधन
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर औद्योगिक निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मा॰ प्रधानमंत्री जी एवं मा॰ मुख्यमंत्री जी की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में मा॰ प्रधानमंत्री जी द्वारा औद्योगिक निवेश के 80 हजार करोड़ के 1406 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया।
जनपद में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी 3.0 का लाइव प्रसारण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के उद्यमियों द्वारा मा॰ प्रधानमंत्री जी एवं मा॰ मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक निवेश से प्रदेश के साथ-साथ जनपद का विकास होगा एवं रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडे ने बताया कि जनपद बलरामपुर में अगस्त 2019 के पश्चात कुल 929 औद्योगिक इकाइयों द्वारा कुल 766.85 लाख का निवेश किया गया तथा 4775 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ।
इस दौरान लीड बैंक मैनेजर आरसी विश्नोई, मा० जनप्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पिंकू सिंह, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के वरिष्ठ सहायक के ओंकार सिंह, अनिल गुप्ता,मोहम्मद दानिश, उद्यमीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शासन प्रशासन की सख्ती का नहीं पड़ा किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रही
होजरी में आग लगने से लाखों का नुकसान, नही पहुँची फायर ब्रिगेड
जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया
Leave a Comment: