जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया


जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरॊचीफ सिद्धार्ॆथनगर

,सिद्धार्थनगर | गौरतलब है कि डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पूर्व में जारी किये गए आदेश के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षगण द्वारा अपने अपने थानों पर अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु परेड कराई गयी |

मिली सूचना के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें आज  पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण भी किया।
परेड की सलामी एवं निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए सभी जवानों को परेड ग्राउण्ड पर दौड़ाया गया उसके बाद उन्हें तेज चाल/धीरे चाल में चलाकर ड्रिल कराया गया तत्पश्चात पुलिस लाइन्स परेड ग्रॉउंड के ट्रैक पर घास की समुचित कटाई छटाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया, साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सब लोग अपने आस-पास की जगहों को सोशल वर्क/ श्रमदान करते हुए साफ व स्वच्छ रखे जिससे पुलिस लाइन में किसी प्रकार की गंदगी न फैले । परेड/निरीक्षण के दौरान देवी गुलाम, पुलिस उपाधीक्षक बांसी/ लाइन्स, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, उ0नि0 बालजीत राव, पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक व  पुलिस लाइन में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।