Abtaktv मोदी सरकार के सफल 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
मोदी सरकार के सफल 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने हेतु व्यापारियों का जिला प्रशासन पूरा सहयोग करे : जगदम्बिकापाल
लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने हेतु व्यापारियों का जिला प्रशासन पूरा सहयोग करे : जगदम्बिकापाल
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर | जनपद सिद्धार्थनगर में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 समारोह का शुभारम्भ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्नाथ रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा अन्य मंत्रीगण के साथ किया गया। जिसका लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ विनय वर्मा,विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ विनय वर्मा,विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय को पौधा देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी उ0प्र0 सरकाार द्वारा मनाया जा रहा है। इसके साथ सभी जिलो में भी आयोजित किया गया है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी को जाता है। हमारा जनपद नीति आयोग द्वारा पिछड़े जिले की सूची में है और यहां पर बड़ी फैक्ट्री/उद्योग नही है। सांसद डुमरियागंज ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जनपद में फैक्ट्री के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजे। एक जनपद एक उत्पाद में काला नमक चावल चयनित है उसकी पहले की अपेक्षा मांग बढ़ी है। इसके साथ ही साथ लघु ईकाइयां, मध्यम इकाईयां भी आगे आकर बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने हेतु व्यापारियों का जिला प्रशासन पूरा सहयोग करे जिससे व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि हम लोग यह सुनिश्चित करे कि छोटे-छोटे उद्यमी मिलकर बड़ा उद्योग लगाये। ताकि यहां के स्थानीय लोगो को रोजगार मिल सके। विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज उ0प्र0 में हमारा जिला नीति आयोग द्वारा जारी सूची में पिछड़ा जिला है। जिले के लोग पूरे भारत में मजदूरी एवं अपना छोटा व्यवसाय करके अपनी रोजी-रोटी चला रहे है। इसका मूल कारण हमारे जिले में उद्योग की कमी का होना है। जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि यहां पर उद्यमियों को प्रोत्साहित कर फैक्ट्रियां लगवाया जाये। इसके साथ ही साथ छोटे उद्यमियों को ऋण लेने की व्यवस्था की जाये।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप द्वारा दिये गये निर्देश/सुझाव का पालन किया जायेगा। फैक्ट्री लगवाने हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ प्रतिभाग करने हेतु मेसर्स नवशक्ति राइस मिल धेन्सा सिद्धार्थनगर का शासन द्वारा चयन किया गया है। नवशक्ति राइस मिल द्वारा 3.67 करोड़ का निवेश किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मा0 जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिसमें उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, लाभार्थी आदि उपस्थित रहे |
उक्त के अतिरिक्त इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल विधायक शोहरतगढ विनय वर्मा, विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत मनीष पटवा, संतोष कुमार तथा कृति गुप्ता, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत राजन सिंह, विजय बहादुर, प्रमोद कुमार जायसवाल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम गुलबहार, राजबली, बंसत कुमार, वीरेन्द्र कुमार यादव को ऋण स्वीकृत पत्र दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मोदी सरकार के सफल 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
खेल से बच्चों की निखरती है प्रतिभा,खेल में माता-पिता करे सहयोग:-ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा!
सैंट मैरी स्कूल रोड़ पर तपती गर्मी में मीठा शर्बत बांट कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने
Leave a Comment: