खेल से बच्चों की निखरती है प्रतिभा,खेल में माता-पिता करे सहयोग:-ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा!


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीवी ब्यूरो चीफ बस्ती

खेल से बच्चों की निखरती है प्रतिभा,खेल में माता-पिता करे सहयोग:-ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा!

- बच्चो को पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक- अनिल उपाध्याय

बस्ती- बस्ती जिले में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में खो- खो खेल का हुआ आयोजन । जनपद के खो - खो संघ द्वारा आयोजित 19 वीं सब जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2022 एवं यूपी खो-खो गोल्ड कप कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी  ई. वीरेन्द्र कुमार पहुंचे । वरिष्ठ समाजसेवी ने खो - खो प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपना परिचय दिया । और सभी खिलाडियों को खेल से संबंधित अनेक जानकारी भी दिया एवं खेल में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग लेने के लिए बच्चो को संकल्प दिलाया । और कहा कि खेल दिल और दिमाग को ठीक रखता है एवं शरीर को स्वस्थ रखता है  निरन्तर खेल से शरीर निरोगी हो जाता है । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों को किट वितरित किया और सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया । अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में खो - खो प्रतियोगिता में डा0 सुधा रानी तिवारी अध्यक्ष यूपी खो-खो एसोसिएशन, संयोजक यूपी खो -खो एसोसिएशन, चंद्र भानु सिंह सचिव , वरिष्ठ भाजपा नेता ई. वीरेन्द्र  कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।