होजरी में आग लगने से लाखों का नुकसान, नही पहुँची फायर ब्रिगेड


होजरी में आग लगने से लाखों का नुकसान, नही पहुँची फायर ब्रिगेड
जनपद सहारनपुर

रिपोर्ट - साजिद सलमानी
सहारनपुर चक हरेटी रोड स्थित मस्जिद वाली गली में जेबा टेक्स टाइल होजरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

मौके पर मौजूद छेत्रवासियों व होजरी के कर्मचारियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  फैक्ट्री के मालिक रिफाकत मलिक ने बताया कि आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग लगने के कारण फैक्ट्री में पड़ा सारा माल जलकर राख हो गया, जिस कारण लाखों का नुकसान हो गया है।
 उन्होंने फायर ब्रिगेड के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुवे कहा कि पूरी रात भर सूचना देने काल करने के बाद भी फायर ब्रिगेड द्वारा कोई सहायता नही की गई छेत्रवासियों द्वारा जान पर खेलकर खुद ही पानी डाल-डाल कर आग पर काबू पाया गया ईश्वर का सुक्रिया करते है जिन लोगो द्वारा जान जोकिम रहकर आग बुझाने का कार्य किया गया उन्ह को कोई नुकसान नही पहुँचा, वही फायर ब्रिगेड के ना पहुचने पर छेत्रवासियों में रोष नजर आया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।