कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर ड्रेस वितरण कार्यक्रम,


कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर ड्रेस वितरण कार्यक्रम,

बिलारी के मानवता कम्प्यूटर सेंटर पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन के अंतर्गत,कंप्यूटर  और नर्सिंग के छात्र एवं छात्राओं को ड्रेस बाटी गई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन हर युवा  को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के लिए सरकार की एक बहुत ही अच्छी योजना है जिसके अंतर्गत सभी युवक और युवतियों को रोजगार दिया जाता है, नर्सिंग ट्रेनर डॉ भावना गोयल ने बताया कि नर्सिंग के बच्चो को जीडीए जनरल ड्यूटी एसिटेंट के नियम और शर्तें बताई जाती है जैसे हॉस्पिटल में मरीज की देख रेख, बीपी,शुगर,पल्स, टेंपरेचर,की नॉर्मली कंडीशन क्या होती है,और कंप्यूटर ट्रेनर गुलाम मुस्तफा ने बताया की बच्चो को कंप्यूटर में एक्सल,टाइपिंग, टैली,बेसिक नॉलेज भी दी जाती है,बिलारी  कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालक अनूप कुमार और अनिल ठाकुर ने  बताया की 120 बच्चो को ड्रेस वितरित की गई जिसमें युवाओं को  पेंट सेट कैप और युवतियों को सलवार सूट दुपट्टा आदि के दो-दो सेट दिए गए और बुक भी दी गई जिससे बच्चे को पढ़ने में कोई भी दिक्कत नहीं,और अनिल कुमार ठाकुर ने बताया की ट्रेनिग पूरी होने के बाद बच्चो के पेपर होंगे उसके बाद जीडीए और कंप्यूटर का डिप्लोमा भी दिया जायेगा,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।