Abtaktv ब्रेकिंग न्यूज़ यूं तो नगर पालिका परिषद शाहाबाद अपने कारनामों के लिए मशहूर है,
यूं तो नगर पालिका परिषद शाहाबाद अपने कारनामों के लिए मशहूर है,
सरकारी कर्मचारी और रजिस्ट्रार ने किया लाखों रुपये का हेर फेर ।
श्री...
रिपोर्ट - हीरा सिंह ठाकुर रिपोर्ट ।
स्लग - बी आर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में लगे लाखो रुपये गबन के आरोप ।
सरकारी कर्मचारी और रजिस्ट्रार ने किया लाखों रुपये का हेर फेर ।
शासन के रुपये का दुरुपयोग क्या ? यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही ।
यूनिवर्सिटी के कर्मचारी और रजिस्ट्रार पर लगे गम्भीर आरोप ।
के.बी.एस. सिक्योरिटी पर लाखों रुपये का लाभ पहुँचाने का आरोप ।
स्थान - महूँ ।
एंकर - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनकल्याण योजना के संरक्षक अमित अग्रवाल ने पूर्व में प्रेस वार्ता के माध्यम से महूं स्थित डॉक्टर बी.आर अंबेडकर विश्वविद्यालय में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाये । बता दें डॉक्टर बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता के चलते धारा 44 लगाई गई है धारा 44 यूनिवर्सिटी में लगने से यह सिद्ध होता है कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अनिमितता है पूर्व कुलपति रही प्रोफेसर आशा शुक्ला को पद मुक्त किया गया था बावजूद इसके विश्वविद्यालय में चल रही अनिमिततायें रुकने का नाम नही ले रही है । विश्वविद्यालय में शासन की राशि का दुरुपयोग लगातार किया जा रहा है । विश्वविद्यालय में मौजूद हैं प्राइवेट लिमिटेड कम्पनीयों द्वारा विश्व विद्यालय में फर्जीवाड़ा करते हुए लाखों रुपए निकाले गए । यूनिवर्सिटी के कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यरत कर्मचारी के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा है । पूर्व में कार्यरत के.बी.एस सिक्योरिटी सर्विस द्वारा पीएफ ईएसआईसी आदि सम्बन्धित कोई भी दायित्वों की पूर्ति संवैधानिक रूप से नही की गयी है । साथ ही यूनिवर्सिटी में फर्जी नियुक्ति की मुख्य जादूगरी रही है । वही दूसरी और यूनिवर्सिटी में कुल सचिव का पद रिक्त होते हुवे भी प्रभारी कुल सचिव अजय वर्मा द्वारा सत्ता के सानिध्य में घोर भ्रष्टाचार किया जाता रहा है के बी एस सिक्योरिटी को विशेष रूप से आर्थिक लाभ पहुँचाने में कुल सचिव अजय वर्मा की भूमिका अहम मानी जाती है । आरोप यह भी है , प्रोफेसर डी के वर्मा स्वयं समाजशास्त्र में छात्रों को पीएचडी करा रहे है वे स्वयं किसी और विषय मे पीएचडी होल्डर है ऐसे तमाम सारे आरोप जो है अमित अग्रवाल द्वारा डॉक्टर बी.आर अम्बेडकर विश्व विद्यालय पर मय दस्तावेजो के साथ लगाये गये है । भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर पूर्व में अग्रवाल व उनके समर्थकों द्वारा डॉ बी आर अम्बेडकर विश्व विद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके है लेकिन समय की व्यवस्था को लेकर मंत्री जी ने बंगले पर आने का निमंत्रण दे दिया वही इस पूरे मामले में देखना यह होगा कि प्रशासन क्या कार्यवाही करता है । वही इस पूरे मामले में कुलपति का कहना है कि जो भी दोषी भ्रष्टाचार के मामले में सम्मलित होगा उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी ?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूं तो नगर पालिका परिषद शाहाबाद अपने कारनामों के लिए मशहूर है,
रेहड़ी व पटरी व्यवसायियों की आर्थिक उन्नति का आधार हैं पीयम स्वनिधि योजना
ताजपुर अंचल-प्रखण्ड मुख्यालय पर माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू
Leave a Comment: