माननीय प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण के साथ-साथ आॅनलाइन सहायता राशि अन्तरित किये जाने के कार्यक्रम
माननीय प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण के साथ-साथ आॅनलाइन सहायता राशि अन्तरित किये जाने के कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर संगोष्ठी हुई जहां वाहन चालकों को सुरक्षा,
वीडियो न्यूज़
मछली शहर जौनपुर
रिपोर्टर सूर्य प्रकाश मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर संगोष्ठी हुई जहां वाहन चालकों को सुरक्षा, सावधानी से लेकर स्वाथ्य सबंधी पूरी जानकारी दी गई। संगोष्ठी में पहुँचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। संगोष्ठी में उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में लगभग इक्कीस हजार मौते सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती हैं। संगोष्ठी में मौजूद चालकों को यातायात पुलिस प्रभारी जीडी शुक्ला ने हेलमेट, सीटबेल्ट अपनी सुरक्षा के लिए लगाने की नासीहत दी न कि जुर्माना से बचने के लिए। उन्होंने मदिरा मापक यंत्र से लेकर, ध्वनि प्रदूषण यंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर हमेशा बायीं ओर, स्टाप लाइन, जेब्रा क्रासिंग पर सड़क पार करना और चौराहे पर सिग्नल पर लाल बत्ती, हरी बत्ती देखकर जाने की बात बताई।
संगोष्ठी में ही लगभग सौ से अधिक वाहन चालकों के नेत्र का परीक्षण, ईसीजी परीक्षण, स्किन परीक्षण के साथ जनरल स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। संगोष्ठी में इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय, कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डा. आरबी चौहान, विपिन मौर्या एडवोकेट, अभिषेक सिंह, प्रशांत मौर्या, संतोष सिंह, राकेश, संतोष, मनोज, सोनू, अनुराग, सुरेश, पवन, देवेन्द्र सिंह, राजेश उमर वैश्य, शिरीष गुप्ता, चंदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
माननीय प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण के साथ-साथ आॅनलाइन सहायता राशि अन्तरित किये जाने के कार्यक्रम
पानी संस्थान ने लगाया कोविड टीकाकरण कैंप ग्राम पचपेड़वा में
सिद्धार्थनगर की पुलिस नेॆ एक अर्न्तरजनपदीय चोर नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Leave a Comment: