पानी संस्थान ने लगाया कोविड टीकाकरण कैंप ग्राम पचपेड़वा में
पानी संस्थान ने लगाया कोविड टीकाकरण कैंप ग्राम पचपेड़वा में
माननीय प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण के साथ-साथ आॅनलाइन सहायता राशि अन्तरित किये जाने के कार्यक्रम
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एडिप योजनान्तर्गत एवं शारीरिक रूप से कमजोर वरिष्ठ (वृद्ध) नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत आवश्यक सहायक उपकरण ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यन्त्र (कान की मशीन) कैलीपर्स चस्मा, कृत्रिम दांत, ट्राइपाॅड, सरवाइकल काॅलर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल इत्यादि) वितरित करने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से माह दिसम्बर 2021 में परीक्षण कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। चिन्हित लाभार्थियो का वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सीतापुर राजेश वर्मा के माध्यम से राजकीय इण्टर कालेज सीतापुर में दिनांक 30.05.2022 को प्रातः 09.00 बजे से किया जायेगा।
दिव्यांगजनों को एडिप योजनान्तर्गत एवं शारीरिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत उपकरण वितरण शिविर के सम्पादन हेतु प्रस्तावित समस्त कार्यवाही हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सीतापुर को नोडल अधिकारी नामित करते हुए, अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों की तैनाती की गयी है। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट
केयर्स फाॅर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत बच्चों को स्नेह पत्र और माननीय प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण के साथ-साथ आॅनलाइन सहायता राशि अन्तरित किये जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभगाार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में कोविड महामारी के संक्रमण से अपने माता-पिता को खोने वाले 06 बच्चों के खातों में सहायता राशि का आॅनलाइन अन्तरण मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया। बच्चों को 05 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी वितरित किया गया। सभी ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण को सुना एवं लाभान्वित हुये।
बच्चों के लिए 29 मई 2021 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के लिय पी0एम0 केयर्स योजना शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य उन बच्चों का सहयोग करना है जिन्होंने 11 मार्च 2020 से शुरू होने वाली अवधि के दौरान माता-पिता या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को कोविड-19 महामारी से खो दिया है। योजना का उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनको सक्षम बनाना, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें 23 वर्ष की आयु तक वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है। योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता के रूप में 18 वर्ष की आयु पर 10 लाख रुपये की राशि की व्यवस्था की जायेगी। 18 से 23 वर्ष की आयु तक उन्हें इस धनराशि के निवेश से मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जायेगी तथा 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रूपये की राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं एवं छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही बोर्डिंग और लॉजिंग के लिए सहायता, स्कूलों में प्रवेश, उच्च शिक्षा के लिए सहायता, उच्च शिक्षा के लिए शैक्षिक ऋण, 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा तथा स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के लिए 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जायेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने सभी बच्चों को आश्वस्त किया कि सरकार एवं प्रशासन सदैव उनके सहयोगार्थ तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सभी बच्चों के हितार्थ यह महत्वाकांक्षी योजना संचालित की है जिससे ऐसे जरूरतमंद बच्चों को सहयोग मिल सकेगा, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह बच्चें आगे चलकर देश का भविष्य उज्जवल करेंगे। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बच्चों से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी लेते हुये उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
पानी संस्थान ने लगाया कोविड टीकाकरण कैंप ग्राम पचपेड़वा में
सिद्धार्थनगर की पुलिस नेॆ एक अर्न्तरजनपदीय चोर नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अखंड सौभाग्य की कामना के साथ धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री पर्व
Leave a Comment: